---Advertisement---

Kanpur Viral Video: जमीन के टुकड़े के लिए बुजुर्ग पिता पर फौजी बेटे का बेरहम अत्याचार! वर्दी को किया शर्मसार तो पुलिस ने लिया संज्ञान

Kanpur Viral Video: कानपुर के बीएसएफ जवान बेटे ने जिस तरह से अपने पिता के साथ बेरहमी दिखाई उसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया। इस पर पुलिस ने आखिर किस तरह से प्रतिक्रिया दी है पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 28, 2026 4:31 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: बीएसएफ जवान जिन्हें देखकर उनकी जांबाजी की लोग सलामी ठोकते हुए नहीं थकते हैं लेकिन एक वीडियो आपकी आत्मा को झकझोर देने के लिए काफी है। कानपुर वायरल वीडियो में कथित तौर पर बीएसएफ जवान ने अपने ही पिता के साथ दरिंदगी करता हुआ नजर आया और यह देखकर पुलिस प्रतिक्रिया दी है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है जो हर किसी को फिलहाल हैरान कर रहा है और बीएसएफ जवान पर पुलिस ने किस तरह से शिकंजा कसा है।

Kanpur Viral Video में बीएसएफ जवान ने लोगों को किया शर्मसार

घर के क्लेश x चैनल से शेयर किए गए कानपुर वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि “बीएसएफ जवान ने अपने बुजुर्ग पिता रमाशंकर गुप्ता की पिटाई की और उन्हें सड़क पर घसीटा। बताया जा रहा है कि सर्वेश अपने पिता पर जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बना रहा था और पिता ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया।” कानपुर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दरिंदगी बीएसएफ बेटा पिता के साथ दिख रहा है और उसके साथ सरेआम मारपीट कर रहा है। उसे इस बात की थी परवाह नहीं है कि इस पिता की वजह से आज वह बीएसएफ बन गया। वह घसीटकर पिता पर लगातार प्रहार कर रहा है।

बीसीएफ जवान की करतूत पर पुलिस ने लिया संज्ञान

कानपुर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की मांग कर रहे थे और उसे लेकर बवाल देखा जा रहा था। इस पर कानपुर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “दिनांक 25.06.2026 को थाना महाराजपुर क्षेत्र के पूर्वामीर गांव का एक सोशल मीडिया वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें पिता एवं पुत्र के बीच आपसी मारपीट का विवाद दिखाई दे रहा था। प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा पीड़ित से संपर्क कर वार्ता की गई। पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में अपने दोनों पुत्रों, पुत्री एवं पुत्रवधू पर मारपीट का आरोप लगाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना महाराजपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

फिलहाल कानपुर वायरल वीडियो को 86 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow News

जून 28, 2026

Anurag Dhanda

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

cm yogi adityanath

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026