---Advertisement---

Kanpur Viral Video: दामाद के लिए इश्क का चढ़ा ऐसा भूत कि बेटी की ही सौतन बनी मां, रिश्ते को तार-तार कर देने वाली इस घटना पर लोग बोले ‘शर्मनाक’

Kanpur Viral Video: एक सास पर दामाद को लेकर प्यार कुछ इस कदर परवान चढ़ा कि वह अपनी ही बेटी का घर तोड़ने के लिए तैयार हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोग गुस्से में आग बबूला नजर आ रहे हैं और फिलहाल यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 1:45 अपराह्न

Kanpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kanpur Viral Video: कहते हैं एक मां और बेटी सबसे पहले बेस्ट फ्रेंड होती हैं। उन दोनों का रिश्ता काफी खास होता है और वे एक दूसरे की खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं लेकिन यह रिश्ता बदल गया है। दरअसल एक मां अपनी ही बेटी के घर को तोड़ने वाली बनी। दामाद को लेकर कुछ इस कदर प्यार हावी हुआ कि एक मां अपनी बेटी की सौतन बन गई। इस कानपुर वायरल वीडियो की अधिकारिकता कि हम कोई पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि दामाद से प्यार हुआ तो एक मां कोर्ट मैरिज तक कर गई। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

सास और दामाद की प्रेम कहानी ने लोगों को दिया झटका

कानपुर वायरल वीडियो की बात करें तो इसे आज तक के x से शेयर किया जा रहा है जो अलग-अलग प्लेटफार्म पर चर्चा में है। इसके साथ ही बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अकबरपुर क्षेत्र में एक सास और दामाद ने कोर्ट मैरिज की। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सास और दामाद शादी के कागजात को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं और उन इस दौरान उनके गले में वरमाला दिखाई दे रहा है। दोनों के चेहरे पर एक भी शिकायत नहीं नजर आ रही है और वे साथ में काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।

Kanpur Viral Video को लेकर इस तरह चटकारे ले रहे लोग

सास और दामाद इस कथित कानपुर वायरल वीडियो की हम कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं लेकिन इसे 1 लाख 38000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां लोग इस पर टिप्पणी देने में पीछे नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा, “इन दोनों ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया। यह सब टीवी सीरियलों के परिणाम है।” एक ने लिखा शर्मनाक तो एक में लिखा कलयुग अपने पीक पर है। एक ने कहा प्यार की कोई उम्र नहीं होती तो एक ने लिखा कोर्ट को ऐसे अवैध संबंधों को मान्यता नहीं देनी चाहिए। वहीं एक ने कहा खतरनाक कलयुगी। बाकी यूजर्स भी इसे संस्कृति और समाज के खिलाफ बताते हुए सवाल उठा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026