Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है। यहां पर बच्चे ज्ञान लेने आते हैं और सही और गलत का फर्क सिखते हैं। लेकिन क्या हो जब गुरुजन खुद ही नीच हरकत पर उतर आएं? सोशल मीडिया पर एक टीचर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो क्लास रुम में जाम छलका रहा है। कक्षा के अंदर शराब की बोतलों के साथ चकना भी रखा हुआ है। ये घटना छत्तसीगढ़ की है। यहां के कबीरधाम पंडरिया ब्लॉक के ग्राम तेलियापानी लेदरा में शिक्षक ने स्कूल के अंदर नीच हरकत की है। सोशल मीडिया पर अब यही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
स्कूल के अंदर मास्टर साहब ने छलकाए जाम
इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, स्कूल खुलते ही रुझान आना शुरू हो गया, ‘स्कूल के अंदर देखिए कैसे पैग बना रहा है शिक्षक।छत्तीसगढ़ के ज्यादातर स्कूल में यही स्थिति है. कबीरधाम के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम तेलियापानी लेदरा का मामला।’
देखें वीडियो
स्कूल खुलते ही रुझान आना शुरू हो गया, स्कूल के अंदर देखिए कैसे पैग बना रहा है शिक्षक.
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर स्कूल में यही स्थिति है. कबीरधाम के पंडरिया ब्लॉक के ग्राम तेलियापानी लेदरा का मामला.#Kawardha #Kabirdham #Chhattisgarh pic.twitter.com/KZ2z0lNuDi
— 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚 𝐏𝐫𝐚𝐤𝐚𝐬𝐡 𝐒𝐮𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐧𝐭 (@SPsuryakant) June 26, 2026
इस घटना को देखकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा। एक तरफ जहां माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कार और शिक्षा पाने के लिए स्कूल भेजते हैं, वहीं दूसरी तरफ बच्चों को भविष्य संवारने वाले गुरु ही स्कूल को मयखाना बना रहे हैं। सरकारी स्कूल के अंदर का या मामला सोच में डालने वाला है।
Viral Video देख लोगों ने कड़े एक्शन की मांग
क्लास रुम में शराब पीते शिक्षक के वायरल वीडियो को एक्स पर 26 जून 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 80 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वो इस टीचर पर कड़ी से कड़ी कार्रवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं, खबरों की मानें तो स्कूल के आलाधिकारियों नें आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है। ये घटना बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े कर रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






