Viral Video: माता-पिता के द्वारा आंगनबाड़ी में छोटे बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भेजा जाता है। लेकिन क्या हो जब इन मासूमों की देखभाल करने वाले लोग ही राक्षस बन जाएं? सोशल मीडिया पर एक आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो छोटी बच्ची की छाती पर लात मारकर उसे सीढ़ियों से नीचे फेंक देती है। इस दौरान मासूम बच्ची दर्द से बिलख उठती है। लेकिन तभी वहां पर अन्य कार्यकर्ता आती है और ऐसी क्रूर हरकत करती है। जिसे देख लोगों को गुस्सा आ जाता है।
आंगन बाड़ी महिला वर्कर ने मासूम बच्ची की छाती पर मारी लात
आंगनबाड़ी महिला वर्कर की क्रूरता के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Madhur नाम के हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘एक बेबस छोटी बच्ची की छाती पर लात मारने के लिए इंसान को कितना बेरहम होना पड़ता है? पनवेल के नंदगांव की इस आंगनवाड़ी वर्कर के साथ भी वैसा ही बर्ताव होना चाहिए।’
देखें वीडियो
How cruel do you have to be to kick a helpless little girl in the chest? This Anganwadi worker from Nandgaon, Panvel, deserves the same treatment. pic.twitter.com/MG6Y8t3NNk
— Madhur (@ThePlacardGuy) June 25, 2026
यह घटना महाराष्ट्र के पनवेल नवी मुंबई के नांदगांव गांव की बताई जा रही है। वीडियो में लाल साड़ी पहने एक महिला एक छोटी बच्ची को लात मारते हुए दिखाई दे रही है, जिससे बच्ची सीढ़ियों से नीचे गिर जाती है। इस दौरान बच्ची काफी रोती है। लेकिन तभी वहां पर आयी दूसरी महिला उसे हंसते हुए उठाती है। ये पल दिल को चीर देने वाला है।
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन!
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की मानें तो, इस घटना के सामने आने के बाद नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। महिला ने बाद में पुलिस को बताया कि वह उस बच्ची की मां है और बच्ची के रोने और क्लास में बाधा डालने के कारण उसने गुस्से में ऐसा किया। संबंधित अधिकारियों ने इस पर विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






