---Advertisement---

Khan Sir Video: ‘गधा सब मीडिया..’ बीवी की फर्जी तस्वीरों से खौफ में आए खान सर, बोले ‘मार करा देगा ये सब’

Khan Sir Video: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी पत्नी की फर्जी तस्वीरों पर बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स को हैरानी होगी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 9, 2025 4:34 अपराह्न

Khan Sir Video
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir Video: जब से खान सर की शादी हुई है, तब से वो खबरों में बने हुए हैं। लोग उनकी बीवी का चेहरा देखना चाहते हैं। यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर अलग-अलग लड़कियों के वीडियो/ फोटो वायरल हो रहे हैं और लोग उनकी बीवी बता रहे हैं। इन तमाम फर्जी और फेक तस्वीरों से पटना वाले खान सर इतना ज्यादा परेशान हुए है कि, उन्हें अपने खौफ को दुनिया के सामने रखना पड़ा और बोलना पड़ा ये सब मार करवा देंगे। इतना ही नहीं वो मीडिया को गधा सब जैसे शब्द बोल रहे हैं। खान सर का ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

बीवी के फर्जी फोटोज से परेशान हुए खान सर मीडिया के लिए ये क्या बोल गए?

सोशल मीडिया पर बीवी की फर्जी तस्वीरों पर पहली बार दुनिया के जाने-माने खान सर ने रिएक्शन दिया है।

Watch Video

इसमें वो बोल रहे हैं कि, सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी का 15 फर्जी फोटा घूम रहे हैं। लोग उन्हें उनकी बीवी बता रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर उनकी बीवी सवाल कर रही हैं कि, कौन है ये सब? इसके साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि, ये सब मिलकर उनकी मार करवाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने तो बातों- बातों में मीडिया को गधा तक बोल दिया है। खान सर के बयान से एक चीज तो साफ हो गई है कि, वो अपनी नई-नवेली खूबसूरत पत्नी की फेक तस्वीरों से काफी परेशान हैं। इस Khan Sir Video को UttarPradesh.ORG News ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। इस चंद सेकंड के वीडियो में खान सर हंस भी रहे हैं और स्थिति से वो काफी गंभीर भी हैं।

Khan Sir Video सुर्खियां बटोर रहा

यही वजह है कि, उनकी पत्नी के फर्जी फोटो वायरल करने वालों लोगों पर बहुत ही तंज मारते हुए गुस्सा निकाल रहे हैं। खान सर का ये एक फनी वीडियो है। इसे सुनने के बाद आपको हंसी आ जाएगी। आपको बता दें, भारत और पाकिस्तानी के विवाद के बीच ही खान सर ने शादी कर ली थी। इसके बाद 2 जून को उन्होंने बड़ी पार्टी दी थी। इसमें उनकी दुल्हनिया मुंह ढकी हुई दिख रही थीं। यही वजह है कि, लोग खान सर की पत्नी का असली चेहरा देखना चाहते हैं। इसी लिए कुछ लोग फर्जी फोटो निकालकर खान सर की बीवी का बता रहे हैं और वायरल कर रहे हैं।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है।डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026