---Advertisement---

Khan Sir Viral Video: भाभी-साली पर बनने वाले Bhojpuri Song से खान सर क्यों हुए नाराज? सरकार से बैन की कर डाली मांग

Khan Sir Viral Video: सोशल मीडिया पर खान सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है , जिसमें वह भाभी-साली पर बनने वाले Bhojpuri Songs पर आपत्ति जता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 2:05 अपराह्न

Khan Sir Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Khan Sir Viral Video: दुनियाभर में अपनी अनोखी पढ़ाने की शैली के कारण पटना के खान सर (Khan Sir) छाए रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो खूब वायरल होते हैं। खान सर सिर्फ पढ़ाते ही अच्छा नहीं हैं बल्कि, वह हर मुद्दे पर बहुत ही बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। यही वजह है कि, उन्हें आम से लेकर खास सभी पसंद करते हैं। खान सर के वायरल वीडियो (Khan Sir Viral Video) अकसर चर्चा में रहते हैं। एक ऐसा ही पुराना वीडियो यूट्यूब पर बार-बार देखा जा रहा है। इस वीडियो में खान सर आपत्तिजनक भोजपुरी गानों (Bhojpuri Songs) पर अपना विरोध जता रहे हैं। वह भाभी और साली पर बनने वाले भोजपुरी गानों से इतने ज्यादा नाराज हैं कि, सरकार से इन पर बैन करने की मांग कर रहे हैं।

भाभी-साली पर बनने वाले Bhojpuri Songs पर भड़के Khan Sir

Video Credit KHAN SIR COPYRIGHT TEAM

इस (Khan Sir Viral Video) को KHAN SIR COPYRIGHT TEAM नाम के यूट्यूब चैनल पर 3 हफ्तों पहले अपलोड किया गया था। इसके साथ ही वीडियो के कैफ्शन में लिखा है कि, “भोजपुरी भाषा को चौपट करने वालों पर क्यों भड़के खान सर ? | कैसे इन सब ने मिलकर बर्बाद किया इसको.!” वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि, खान सर क्लास लेते हुए आपत्तिजनक भोजपुरी गानों पर बयान दे रहे हैं। वह बोल रहे हैं कि, भाभी और साली पर भोजपुरी गाने बनाकर लोग रिश्तों को बर्बाद कर रहे हैं। आगे वह कहते हैं भाभी का दर्ज मां के बराबर होता है लेकिन, इन्होंने आपत्तिजनक भाभी भोजपुरी गाने बना दिए। वह भोजपुरी सिनेमा से जुड़े लोगों पर भाषा को बर्बाद करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही कह रहे हैं कि, इस तरह से गानों पर सरकार को रोक लगानी चाहिए।

Khan Sir Viral Video देख लोग कर रहे समर्थन

खान सर के इस वीडियो पर 36 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके है, वहीं 900 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं, सभी लोग खान सर का समर्थन कर रहे हैं। खान सर की वीडियो पर एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “सर बिल्कुल सही बोल रहे हैं..मैं सर की बातों से सहमत हूँ”। वही, एक यूजर भोजपुरी सिनेमा के लिए सेंसर बोर्ड की मांग कर रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026