---Advertisement---

Khargone Viral Video: ‘मैरिज बैन’ निक्की के बाद एक और पति बना शैतान , बीवी के जिस्म को गर्म चाकू से जलाया, देख कांप रही रुह

Khargone Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बाद अब मध्य प्रदेश में एक पति ने अपनी बीवी को गर्म चाकू से जलाया है। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पति की क्रूरता देख यूजर्स की रुह कांप रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2025 4:17 अपराह्न

Khargone Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Khargone Viral Video: अभी ग्रेटर नोएडा में पत्नी निक्की तो जिंदा जलाने वाला आरोपी पति विपिन लोगों के दिमाग से निकला भी नहीं था कि, अब इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के खरगोन से आया है। यहां पर एक पति ने अपनी बीवी के शरीर को गर्म चाकू से जलाया है। इसके साथ ही उसे पीटा भी है। 23 साल की लड़की के साथ घटी इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आदमी की हैवानियत देख लोगों की रुह कांप रही है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने तो मैरिज बैन करने की ही मांग कर डाली है।

पति ने बीवी को चाकू से जलाया

इस Khargone Viral Video को सोशल मीडिया पर indiatoday ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “मध्य प्रदेश में दहेज से संबंधित एक मामले में, एक 23 वर्षीय महिला समय रहते भाग निकली जब उसके पति ने कथित तौर पर उसे बाँध दिया, प्रताड़ित किया और जब वह दर्द से चिल्लाई तो उसके मुँह में गर्म चाकू डाल दिया। यह घटना खरगोन जिले में हुई, जहाँ कथित तौर पर नशे में धुत पति ने उसके धड़, हाथ और पैरों पर गर्म चाकू से वार किया, जिससे उसके शरीर पर कई गंभीर जलने के निशान पड़ गए।”

पीड़िता का नाम खुशबू पिपलिया है। महिला का इलाज चल रहा है। पत्नी ने बताया है कि, उसका पति शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहा है। वो शराब के नशे में अकसर उसे मारता और पीटता है। खुशबू के साथ रविवार को भी पति ने ऐसा ही किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि, उसके पति का कहना है ये शादी जबरन हुई है। इसलिए वो उसे प्रताड़ित करता है। जब खुशबू का पति उसे पीटता है तो ससुराल में कोई नहीं बचाता है। महिला ने बताया कि, पति ने उसके साथ दरिंदगी करने के बाद बांध दिया था। किसी तरह से वो खुद को छुड़ाकर भागी और जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। खुशबू के पिता ने भी दामाद की इस हरकत के बारे में बताया है और न्याय की मांग की है।

Watch Video

Video Credit: TIMES NOW Navbharat

Khargone Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

खरगोन से आए इस वायरल वीडियो पर यूजर्स की नजर पड़ी तो वो गुस्से में लाल हो गए । एक यूजर लिखता है, अब वो समय आ गया है जब शादी बैन होनी चाहिए। दूसरा लिखता है, लोग कहते हैं औरतें खराब होती है। तीसरा लिखता है, अगर ये पत्नी अपने पति को चाकू से मार देती है आदमी के पक्ष में पूरा समाज आ जाता।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Summer Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Health Tips

अप्रैल 24, 2026

Kedarnath Viral Video

अप्रैल 24, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 24, 2026