---Advertisement---

Kushinagar Video: कलयुगी शिक्षक! स्कूल के अंदर टीचर ने बेखौफ होकर छात्रा को बनाया शिकार, योगी की पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Kushinagar Video: यूपी के कुशीनगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूली छात्रा के साथ शिक्षक ने बहुत ही गंदी हरकत की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 8, 2025 6:43 अपराह्न

Kushinagar Video
Follow Us
---Advertisement---

Kushinagar Video: सोशल मीडिया पर एक शिक्षक के द्वारा छात्रा के साथ गंदी हरकत करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने कड़ा एक्शन ले लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। ये घटना कुशीनगर के मल्लूडीह में मौजूद कृषक इंटर कॉलेज की है। यहां एक 50 साल के बूढ़े टीचर ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा का शारीरिक शोषण किया है। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में FIR दर्ज करवायी है। मामले के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

स्कूल में छात्रा के साथ शिक्षक ने की आपत्तिजनक हरकत

कुशीनगर के स्कूल में घटि इस घटना से जुड़ा हुआ वीडियो Priya singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

इस वीडियो में कृषक इंटर कॉलेज में मौजूद लोगों ने कड़ा विरोध किया है। घटना के बारे में एक व्यक्ति जानकारी देते हुए दिख रहा है। वह बता रहा है कि, यहां पर एक शिक्षक ये छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत की है। उसका कहना है कि, शिक्षा देने वाला गुरु अगर ऐसा करेगा तो बच्चे कैसे सुरक्षित रहेंगे? वह आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहा हैं।

Kushinagar Video पर UP Police ने लिया एक्शन

ये घटना कसया थाने की बतायी जा रही है। कुशीनगर के मल्लूडीह इलाके में मौजूद कृषक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर छात्रा के साथ गलत हरकत करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दें, सोमवार को इस स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें 50 साल का शिक्षक वहां पर मौजूद छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत कर रहा था। वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के घरवालों ने केस दर्ज करवाया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। इस घटना पर कुशीनगर पुलिस का भी रिएक्शन सामने आया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, “थाना कसया क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक इंटर कालेज में उसी कालेज के शिक्षक द्वारा एक लड़की के साथ गलत एवं अश्लील हरकत करने की घटना के संबंध में थाना कसया पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस हिरासत में ले गिया गया है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026