---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: ’56 इंच का सीना’! मजदूर की ताकत के आगे चित हुआ तेंदुआ, पत्थर बरसाते बुझदिलों को देख यूजर्स का टूटा सब्र

Lakhimpur Viral Video: सोशल मीडिया पर तेंदुए से लड़ते एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। लड़के की हिम्मत देख हर कोई दंग है। यूजर्स गरीब लड़की की भर-भरकर तरीफ कर रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 25, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Lakhimpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी इस वक्त खबरों में बना हुआ है। इसकी वजह है, तेंदुए जैसे खूंखार जानवर से जंग करते एक लड़के का Social Media पर वायरल वीडियो। गरीब मजदूर ने जिस तरह से जंगल के शिकारी को छठी का दूध याद दिलाते हुए भगाया, उसे देख हर कोई दंग है। यूजर्स युवक के 56 इंच के सीने की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही लड़के और तेंदुए की फाइट के दौरान जिन लोगों ने भी पत्थर बरसाए उन सभी लोगों को देख यूजर्स भड़क गए हैं। मदद करने की जगह पत्थर बरसा रही भीड़ लोगों को जरा भी पसंद नहीं आ रही है।

तेंदुए को गरीब मजदूर ने दिन में दिखाए तारे

इस हैरना करने वाली घटना के Lakhimpur Viral Video को Sachin Gupta ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, “जिला लखीमपुर खीरी में ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए ने हमला बोला। 35 साल के मिहीलाल ने तेंदुए को नीचे गिरा लिया। दोनों में भिड़ंत होती रही। थक हारकर तेंदुआ खेत में घुस गया। बाद में वन विभाग ने पहुंचकर तेंदुआ पकड़ा। कई लोग घायल हैं।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़के पर तेंदुए ने हमला कर दिया है। इस दौरान भट्टे पर काम करने वाले युवक ने हिम्मत दिखाते हुए खूंखार शिकार का गला दबोच लिया। गरीब लड़के की हिम्मत और ताकत के आगे शिकारी चित हो चुका है। हैरानी की बात ये है जब लड़का शिकारी जानवर से लड़ रहा था तो वहीं, पर मौजूद भीड़ वीडियो बनाने के साथ पत्थर बरसा रही थी। किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की। अंत में युवक की हिम्मत जीत गई और तेंदुए को सिर पर पैर रखकर वहां से भागना पड़ गया।

Lakhimpur Viral Video देख यूजर्स को क्यों आ रहा गुस्सा?

इस Viral Video को देख देख यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ’56 इंच का सीना’। दूसरा लिखता है, ‘दुनिया हमेशा की तरह वीडियो बनाती है ..अपनी जंग खुद लड़ने की ताकत होनी चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘बाकी लोगों को नीचे आकर मदद करनी चाहिए थी। ऊपर से ईंट मार रहे हैं जिसमें से कुछ इस बहादुर मजदूर को पड़ रही है’। इस वीडियो पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। गरीब मजदूर की हिम्मत ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

नोट: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026