---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: रियल खौफ! पड़ोसी के प्यार में अंधी हुई बीवी से डरा पति, हत्या के डर से पत्नी को ब्यॉयफ्रेंड संग किया विदा, देखें वीडियो

Lakhimpur Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है। इसमें एक पति ने बीवी का अफेयर पड़ोसी से होने पर उसे ब्यॉयफ्रेंड के साथ ही विदा कर दिया। आदमी को डर था कि, उसकी पत्नी हत्या करवा सकती है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 28, 2025 12:49 अपराह्न

Lakhimpur Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lakhimpur Viral Video: पिछले कुछ समय से पति-पत्नी और वो से जुड़े मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कई ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें प्रेमी के साथ मिलकर बीवियां पति को मार देती हैं। पति को मारकर ड्रम में बंद करने वाली मुस्कान रस्तोगी के केस ने पूरे देश को हिला दिया था। इसके बाद तो मानों इस तरह के मामलों की बाढ़ सी आ गई। इसके साथ ही पतियों में खौफ भी आ गया। एक ऐसे ही खौफ से जुड़ा हुआ नया मामला उत्तर प्रदेश के Lakhimpur से आया है। यहां पर एक आदमी ने अपनी बीवी को उसके प्रेमी के साथ विदा कर दिया। दरअसल आदमी खौफ में था कि, उसकी बीवी उसे मरवा सकती है। इसलिए उसने डर से अपनी ही बीवी को पड़ोसी संग भेज दिया।

मौत के डर से बीवी को किया ब्यॉयफ्रेंड के हवाले

इस घटना का वीडियो अब मीडिया से लेकर Social Media पर आग की तरह फैल रहा है। इसे एक्स पर न्यूज चैनल आज तक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में मामले से जुड़ी हुई जानकारी देते हुए लिखा है कि, “लखीमपुर खीरी में हैरान कर देने वाला मामला: पत्नी से डरकर पति ने करवा दी उसकी शादी प्रेमी से! लखीमपुर खीरी से सामने आया अजीबोगरीब मामला। तीन बच्चों की मां का पड़ोसी से चल रहा था प्रेम प्रसंग। पति को शक हुआ कि पत्नी जान ले सकती है, तो पंचायत बुलाकर प्रेमी से करवा दी उसकी शादी। प्रेमी ने महिला और उसके बच्चों की जिम्मेदारी भी ली।”

ये मामला निघासन थाना क्षेत्र के चखरा गांव का बताया जा है। सतनाम सिंह नाम के पड़ोसी से अफेयर करने वाली महिला का नाम राजविंदर कौर है। बताया जा रहा है कि, दोनों का अफेयर लंबे समय से चल रहा था। जब इसकी खबर महिला के पति गुरनाम सिंह को हुई तो उसने पंचायत को बुलाकर बीवी को प्रेमी के साथ भेज दिया। इसके साथ ही अपने तीनों बच्चों को अपने साथ रख लिया है।

Lakhimpur Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर्स?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर थोड़ी देर पहले ही अपलोड किया गया है। इस पर 17000 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘भाई सही किया क्या पता ड्रम में चले जाते तो? दूसरा लिखता है, ‘डर का माहौल बना रखा है।’ तीसरा लिखता है, ‘कितना मासूम चेहरा है अंदर से ये बहुत ही खतरनाक है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026