---Advertisement---

Lalitpur News: 55 साल की बूढ़ी अम्मा लड़के की जवानी पर फिसली, बहुओं और पति को चूना लगाकर हुई फुर्र, लव स्टोरी जानकर हिल जाएंगे

Lalitpur News: उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार बहुओं की सास जवान लड़के साथ भाग गई है। वो अपने घर से गहने और कैश भी लेकर चली गई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 2, 2025 7:00 अपराह्न

Lalitpur News
Follow Us
---Advertisement---

Lalitpur News: अभी हालहि में अलीगढ़ में एक सास अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। इस खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। रिश्तों की धज्जियां उड़ाता ये मामला लोगों के जहन से उतरा भी नहीं था कि, उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक और ऐसी ही घटना सामने आयी है। यहां पर एक चार बहुओं की सास 30 साल के लड़के के साथ फरार हो गई है। खबर है कि, 55 साल की ये बूढ़ी अम्मा अपने पति और परिजनों को चूना लगाकर पैसे और गहने लेकर भागी है। इस खबर की जानकारी जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही वो सन्न हो गए। ये मामला इस वक्त मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचाए हुए है।

बूढ़ी महिला हुई 30 साल के लड़के संग फरार

उत्तर प्रदेश के ललितपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार बहुओं की सास जवान लड़के साथ भाग गई है। वो अपने घर से गहने और कैश भी लेकर चली गई है।

Watch Post

खबरों की मानें तो ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र में एक 55 साल की महिला का काफी दिनों से 30 साल के जवान लड़के से अफेयर चल रहा था। महिला के 4 बच्चे बताए जा रहे हैं और सभी की शादियां हो चुकी हैं। महिला को लेकर कहा जा रहा है कि, वो करीब 20 दिन से प्रेमी संग फरार है। महिला का नाम भगवती बताया जा रहा है। वहीं, उसके प्रेमी का नाम कृष्णपाल झा है। महिला के पति का कहना है कि, उसकी बीवी को लड़का बेहका कर लेकर गया है। इसके साथ ही आरोप लगाया है कि, उसकी पत्नी घर की बहुओं के गहने और पैसे लेकर प्रेमी के साथ भागी है। ये मामला पुलिस थाने में भी दर्ज कराया गया है। इसके साथ ही प्रेमी के साथ फरार हुई बूढ़ी महिला के पति ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी लेटर लिखकर मदद की गुहार लगाई है।

पीड़ित परिवार ने CM Yogi से लगाई गुहार

30 साल के लड़के के साथ फरार हुई महिला के पति ने सीएम योगी को लिखे पत्र में उसकी पत्नी करीब 20 दिन से फरार है। ऐसे में पुलिस कोई भी एक्शन नहीं ले रही है। वहीं, आदमी का कहना है कि, युवक ने उसकी बीवी को बेवकूफ बनाया है। इसके साथ ही आदमी ने कहा है कि, उसकी पत्नी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए। जब से ये घटना सामने आयी है, तब से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। फिलहाल पीड़ित परिवार न्याय मांग रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

सितम्बर 6, 2026

Rashifal 6 September 2026

सितम्बर 5, 2026

कल का मौसम 6 September 2026

सितम्बर 5, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 5, 2026

Rain Alert 6 September 2026

सितम्बर 5, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 5, 2026