---Advertisement---

Lucknow Video: गर्लफ्रेंड को कार में बैठाकर छात्र दिखाने लगा ‘स्वैग’, फिर जो हुआ उसने सबकी रूह कंपा दी, देखें वीडियो

Lucknow Video: सोशल मीडिया पर 12वीं के छात्र के द्वारा तेज रफ्तार से एक्सीडेंट करने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 5 घायलव और 1 बच्चे की मौत हो गई है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 13, 2026 3:52 अपराह्न

Lucknow Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Video:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर 12वीं के छात्र ने स्विफ्ट कार से एक साथ कई लोगों को रौंध दिया और भाग गया। आज तक में छपी खबर के अनुसार, छात्र अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बैठा हुआ था। ये एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि, सीसीटीवी फुटेज देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस हिट एंड रन केस ने  एक 6 साल के बच्चे की जान ले ली है। अभी तक छात्र नाबालिग कहा जा रहा था। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि, युवक की उम्र 21 साल है।

लखनऊ में 12वीं के छात्र ने एक साथ कई लोगों को रौंधा

लखनऊ में  हुए इस एक्सीडेंट के वायरल वीडियो को Narendra Nath Mishra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘लखनऊ में एक और हिट एंड रन।
क्लास 12 के स्टूडेंट ने रात में पार्टी कर बच्चों को कुचला ..एक की मौत।’एक्सीडेंट करने वाले युवक का नाम गौरव सिंह है। गौरव ने ये एक्सीडेंट बंथरा थाना क्षेत्र के कानपुर रोड पर किया है। युवक  स्कूल की फेरवल पार्टी के बाद अपनी महिला मित्र के साथ लौट रहा था।

लेकिन अचानक से तेज रफ्तार से चल रही गाड़ी ने ओटो वाले के साथ-साथ सड़क पर चल रहे राहगीरों को भी टक्कर मार दी। इस दौरान 6 साल के लड़के की मौत हो गई है और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सीडेंट करने के बाद युवक फरार हो गया था। फिलहाल आरोपी गौरव और स्विफ्ट कार यूपी पुलिस के कब्जे में हैं। हिट एंड रन के ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Lucknow Video की जांच में जुटी पुलिस

हिट एंड रन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। ये एक्सीडेंट 12 फरवरी की शाम 6 बजे का बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो कार 100 किमी की रफ्तार से चल रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि, इस हादसे का कारण तेज स्पीड है या फिर कोई अन्य वजह है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 4, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

UP News

अप्रैल 3, 2026

कल का मौसम 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026