---Advertisement---

Lucknow Viral Video: महिला को सुंदर बोलते हुए ऑटो ड्राइवर ने खोली पैंट की चेन, छेड़खानी का वीडियो वायरल होते ही योगी की पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Lucknow Viral Video: लखनऊ में एक ऑटो ड्राइवर ने महिला संग गंदी हरकत की है। उसने महिला पर भद्दा कमेंट करते हुए उसके सामने अपनी पैंट की चेन खोल दी। अब इस मामले पर पुलिस ने एक्शन ने लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 24, 2025 6:30 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक ऑटो ड्राइवर ने महिला यात्री के साथ सिर्फ छेड़खानी ही नहीं की है बल्कि अपनी पैंट की चेन खोलकर हदें पार करने की भी कोशिश की है। ये लखनऊ वायरल वीडियो जैसे ही लोगों के सामने आया वैसे ही Uttar Pradesh Police ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के वीडियो में पीड़ित महिला खुद आरोप लगा रही है कि, किस तरह से उसके साथ ऑटो ड्राइवर ने बदतमीजी और छेड़खानी की है।

ऑटो ड्राइवर ने महिला के संग की गंदी हरकत

इस Lucknow Viral Video को Social Media प्लेटफॉर्म एक्स पर Deepak Sharma नाम के हैंडल से अपलोड किया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, भीड़ ने आरोपी को पकड़ा हुआ है। इस दौरान यहां पर एक लोकल मीडिया कर्मी है जो कि, आरोपी से उसका नाम पूछ रहा है। लड़का अपना नाम सलमान बता रहा है। इसके बाद पीड़ित महिला से वह पूरे मामले के बारे में पूछता है। जिस पर महिला बताती है कि, पहले तो Auto Driver ने उसे सुंदर कहा फिर उसके बाद अपनी पैंट की चेन खोल ली और छेड़खानी करने लगा। इस पर महिला ये भी बता रही है कि, आरोपी की खुली हुई पैंट आस-पास मौजूद लोगों ने भी देखी है। आरोपी लड़का किराए का ऑटो चलाता है। फिलहाल उस पर एक्शन ले लिया गया है।

छेड़खानी के Lucknow Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस लखनऊ वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। वहीं, इस मामले में LUCKNOW POLICE ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि, “प्रकरण में थाना पारा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत है,आरोपी को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा को कब्जा पुलिस में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।”

इस वीडियो को एक्स पर 24 मार्च यानी की आज ही अपलोड कया गया है। वीडियो पर चंद घंटों में 2 लाख 21 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026