---Advertisement---

Lucknow Viral Video: जवानी के जोश में स्कूली बच्चे ने बाइक को बनाया हवाई जहाज, सनक का अंजाम देख कांप रहे लोग

Lucknow Viral Video:  सोशल मीडिया पर लखनऊ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बुलेट से स्कूली छात्र रेस लगा रहा है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है कि, वो हादसे का शिकार हो जाता है। 17 साल के युवक की मौत हो चुकी है। इस घटना का वीडियो  रुह कंपा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 16, 2026 1:09 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video:  सड़कों पर स्टंट करते सनकी लोगों के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन्हें देखने के बाद प्रशासन की तरफ से एक्शन भी लिया जाता है। लेकिन फिर भी हवाओं से बात करने के लिए मौत से पंगा लेते लोग नहीं मानते हैं। ताजा ममाला  उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आया है।  यहां पर  17 साल के लड़के ने रविवार को सड़क पर रेस लगाई। इस दौरान वो हादसे का शिकार हो गया और दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद दुनिया को छोड़ गया। मृतक का नाम नैतिक कुमार है। ये घटना जनेश्वर पार्क के गेट नेंबर 5 की है।  इस हादसे का मन को विचलित करने वाला वीडियो देख लोगों की रुह कांप रही है।

रेस के जुनून ने ले ली 17 साल के छात्र की जान

लखनऊ के इस वायरल वीडियो को Sachin Gupta ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, यूपी .. लखनऊ में बाइक रेसिंग कर रहे 12वीं के छात्र नैतिक की मौत हो गई।

देखें वीडियो

स्कूटी से टकराकर उसकी बुलेट डिवाइडर से जा टकराई। वीडियो में देखा जा सकता है कि, मृतक नैतिक कुमार के पास बुलेट है और वो कावासाकी बाइक से रेस लगा रहा है। लेकिन अचानक सामने से स्कूटी आ जाती है और नैतिक हादसे का शिकार हो जाता है। उसकी बाइक हवा में उछलते हुए डिवाइडर से टकराती है। नैतिक के सिर पर गहरी चोट लग जाती है। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। वहीं,  दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Lucknow Viral Video  पर क्या बोली पुलिस?

ये घटना रविवार की सुबह की है। नैतिक कुमार परिजनों से घूमने की बात कहकर निकला था। लेकिन रेस लगाने के कारण वो हादसे का शिकार हो गया। घटना में आदित्य श्रीवास्तव और कृष्णा सिंह भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इंस्पेक्टर सुधार अवस्थी ने अपने बयान  में कहा है कि, मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें, ये पूरा मामला बाइक में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है जो कि, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026