---Advertisement---

Viral Video: रईसी के चक्कर में इंसानियत भूला सनकी कपल, प्रेग्नेंट डॉगी के साथ की दरिंदगी, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो प्रेग्नेंट डॉगी को चलती बाइक से जमीन पर घूमाता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को देख लोगों को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 14, 2026 6:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसान की क्रूरता की आपने कई सारी वीडियोज देखी होंगी लेकिन ऐसी शायद ही कभी देखी हो। सोशल मीडिया पर एक कपल की अमानवीय  हरकत तेजी से वायरल हो रही है। इसमें बाइक पर बैठकर डॉगी को घूमा रहे हैं। चलती हुई मोटरसाइकिल  के साथ प्रेग्नेंट डॉगी को इस तरह घूमाने पर जब लोगों ने टोका तो उसकी बात को दोनों ने अनसुना कर दिया। बीच सड़क पर इस हरकत को जिसने भी देखा उसकी रुह कांप गई है।

प्रेग्नेंट डॉगी के साथ कपल ने की  दरिंदगी

प्रेग्नेंट डॉगी के साथ क्रूरता करते कपल के वायरल वीडियो को The Tatva नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन पर लिखी जानकारी से पता चलता है कि, डॉगी प्रेग्नेंट है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, महिला और पुरुष चलती हुई बाइक पर डॉगी को घूमा रहे हैं। इस दौरान वो काफी हांफ रही है। क्योंकि डॉगी के गले को टाइट से पट्टे से बांधा गया है। गर्भवती बेजुबान जानवर के साथ की जा रही ये हरकत जब आस-पास के लोग देखते हैं तो टोकते हैं। लेकिन कपल बहुत ही बेशर्मी से इस काम में लगा रहता है और कुत्ते को घूमाता रहता है।

Viral Video  देख यूजर्स भड़के

ये दिल दहला देने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे  एक्स पर 14 मार्च को अपलोड किया गया है। इस पर कई सौ व्यूज आ चुके हैं। कपल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और ना ही  इस घटना पर प्रशासन की तरफ से कोई बयान आया है।  लेकिन वीडियो को देख यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है। एक लिखता है,   ‘ये जानवरों का शोषण है’। दूसरा लिखता है, ‘इस तरह के लोग पालतू जानवर पालने लायक नहीं होते हैं’। तीसरा लिखता है, ‘इनके लिए नर्क में अलग से सजा है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 2, 2026

Prayagraj Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Viral Video

मई 2, 2026

Haridwar Viral Video

मई 2, 2026