---Advertisement---

Lucknow Viral Video: रिश्ते हुए शर्मसार! मौसी के घर में दोस्तों संग घुसकर भांजों ने दिखाई दरिंदगी, खूनी वार देख लोग बोले ‘सबक सिखाओ यूपी पुलिस’

Lucknow Viral Video: लखनऊ में मौसी के घर घुसकर दिखाई हैवानियत, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, परिवार को मिटाने की दी गई धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर लोग यूपी पुलिस से गुहार लगाते हुए नजर आए।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2026 4:09 अपराह्न

Lucknow Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Viral Video: गुस्से और आपसी रंजिश में लोग खून के रिश्तों को भी भूल जाते हैं और इस दौरान वे इसे शर्मसार करने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्हें ना तो कानून का खौफ होता है न ही रिश्तो की परवाह होती है। लखनऊ के सरोजिनी नगर में हुई इस घटना को जानकर आप भी चौंक जाएंगे जहां आक्रोश कुछ इस हद तक बढ़ गया कि सगा भांजा ही मर्यादा और कानून दोनों को ताक पर रखकर अपनी ही मौसी पर हमला कर बैठा। सोशल मीडिया पर लखनऊ वायरल वीडियो ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। जहां घर में दोस्तों के साथ जबरदस्ती घुसकर मौसी के साथ सरेआम गुंडागर्दी दिखाते हुए भांजे नजर आ रहे हैं।

रिश्ते को ताक पर रख मौसी के साथ भांजे ने दिखाई दरिंदगी

लखनऊ वायरल वीडियो को x चैनल से शेयर करते हुए कहा गया कि “रिश्तेदारों का खौफनाक हमला घर में घुसकर लाठी डंडों से जानलेवा हमला सीसीटीवी में कैद दबंगई, सरोजिनी नगर के चंद्रशेखर आजाद नगर में पुष्पा पर अपनी ही बड़ी बहन के बेटू आयुष और अंश ने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावर सीसीटीवी देखते हैं उसकी मां और पिता को मार डालने की खुली धमकी देते दिखे। लिखित शिकायत दर्ज कराई अब पुलिस क्या एक्शन लेती है।” कथित तौर पर इस वायरल वीडियो को देखकर बताया जा सकता है कि यह 17 जून 2026 की घटना है।

Lucknow Viral Video पर लोगों का फूटा गुस्सा

इसके साथ ही लोग लखनऊ वायरल वीडियो को देखकर यूपी पुलिस से सबक सिखाने और इस पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा यूपी पुलिस अगर आप इनको लंगड़ा नहीं कर पाए तो क्या फायदा कानून के हाथ लंबे होने का। एक ने कहा जोंबी बन गए हैं। एक यूजर ने कहा ऐसे लोगों को समाज से बेदखल कर देना चाहिए। वैसे यह वीडियो खुद का सबूत है कि किस तरह से लड़कों ने महिला पर जानलेवा हमला किया और इस दौरान उन्हें कानून का भी जरा भी खौफ नहीं दिखा।

वहीं इस लखनऊ वायरल वीडियो पर @ImranTG1 x चैनल से फिलहाल 41000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026