---Advertisement---

Viral Video: सामान के बोझ से दबी बेहोश बीवी को छोड़कर भागा दरिंदा पति,  क्रूरता के आगे जल्लाद भी फेल

Viral Video:   सोशल मीडिया पर एक दरिंदे पति का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी बीवी को जबरदस्ती वजन उठवा रहा है। लेकिन जब वो बेसुध होकर गिर जाती है तो वो छोड़कर भाग जाता है। इस घटना को देख लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 18, 2026 3:17 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंसानियत को शर्मसार करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। लेकिन यकीन मानिए ये सबसे अलग है। क्योंकि इसमें एक पति अपनी बीवी के साथ एक ऐसी क्रूरता कर रहा जिसे देखने के बाद लोगों की रुह कांप गई है। अब इसी घटना का वीडियो  इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है। दरअसल, दरिंदा पति  बीवी से भारी सामान उठावा रहा था। इसीलिए वो सीढ़ियों पर चढ़ते-चढ़ते बेहोश हो जाती है। लेकिन आदमी शैतान बन जाता है और उसे छोड़कर भाग जाता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद दो गई , अब यही वायरल हो रही है।  जिसे देख लोगों को गुस्से के साथ अफसोस हो रहा है।

बीवी के साथ पति ने की महाक्रूरता

बीवी के साथ क्रूरता करते पति के वायरल वीडियो को एक्स पर Dr. Sandeep नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इंसानियत मर चुकी है! इस बेरहम पति का घिनौना सच देखिए।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि कैसे एक मजबूर महिला भारी सामान के बोझ से सीढ़ियों पर बेहोश होकर गिर जाती है। लेकिन इस कसाई दिल पति को ज़रा भी फर्क नहीं पड़ा। वो आया और अपनी तड़पती पत्नी को हाथ तक नहीं लगाया, बल्कि सिर्फ नौ दो ग्यारह हो गया।’  ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसने लोगों को गुस्सा दिला दिया है।

Viral Video देख लोगों को आया गुस्सा

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 17 जून 2026 को एक्स पर अपलोड किया गया है। इस पर लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, लोगों का गुस्से से भरा हुआ रिएक्शन भी सामने आ रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘सामान उठाने की फिक्र है इंसान उठाने की नहीं’। दूसरा लिखता है, ‘इसके लिए इसका सामना ही दुनिया है’। तीसरा लिखता है, ‘दुनिया में भी इंसानियत नाम की कोई चीज नहीं बची बेहद दर्दनाक दृश्य है’। इस वीडियो को देख लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026