DNP India Hindi

Lucknow Viral Video: मां के इलाज के लिए 50000 प्रीमियम भरने वाले बेटे पर टूटा पहाड़, देखें कैसे एजेंट ने पैसे देने की बजाय दिखाए तेवर

Lucknow Viral Video

Photo Credit- Google Lucknow Viral Video

Lucknow Viral Video: एक बेटा जो पाई पाई जमा करके अपनी मां के लिए इंश्योरेंस करवा रहा था ताकि जब उसकी मां बीमार पड़े तो उसका इलाज संभव हो सके। हालांकि इस सब के बीच सोशल मीडिया पर लखनऊ वायरल वीडियो ने एक अलग ही बहस की शुरुआत कर दी जहां स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस लखनऊ के ऑफिस में पैसे लेने के लिए जब युवक पहुंचा तब मैनेजर ने जाहिर तौर पर देने से इनकार कर दिया। लखनऊ वायरल वीडियो में शिकायतकर्ता ने अपनी आप बीती सुनाई तो कंपनी की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया भी दी गई है।

लखनऊ में बेटे ने लोगों को किया आगाह

@Khurpenchhealth X चैनल पर इसे लेकर पूरी जानकारी भी दी गई है और वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे यह बेटा अपने दर्द को बयां कर रहा है जो अपनी मां के लिए हर साल 50000 प्रीमियम भरता था। यह भरोसा रखा था कि स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का साथ उस समय मिलेगा जब उसे जरूरत होगी लेकिन वीडियो में जब बेटा लखनऊ के ऑफिस में पहुंचा तो उसे घंटे इंतजार कराया गया और फिर इनकार कर दिया गया। एजेंट इस वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रहा है कि हमसे पूछ कर पॉलिसी थोड़ी ली थी। लोगों को आगाह करते हुए लखनऊ वायरल वीडियो में बेटा हर किसी को सतर्क रहने के लिए कहता है।

Lucknow Viral Video पर कंपनी ने क्या दी प्रतिक्रिया

हेल्थ इंश्योरेंस जैसी ठगी को लेकर लखनऊ वायरल वीडियो में लोगों को चेतावनी दी जाती है और कहा जाता है कि ऐसे इंश्योरेंस पर आप भरोसा करने से जहां तक हो सके बचें। हालांकि इस दावे के बाद स्टार हेल्थ सपोर्ट की तरफ से इस पर प्रतिक्रिया दी गई जो कहते हैं कि “क्लेम की फैसिलिटी डॉक्यूमेंट डिस्क्लोजर और वेरीफाइड मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर होते हैं। वह इंश्योरेंस कंपनी को पॉलिसी कॉन्ट्रैक्ट और रेगुलेटरी नियमों के तहत इस हिसाब से काम करना होता है। वह फैसलेटिव और शिकायत के तहत होते हैं ताकि फेयरनेस अकाउंटेबिलिटी पक्की हो।”

लखनऊ वायरल वीडियो में कंपनी ने अपनी सफाई दे दी लेकिन वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और हेल्थ मिनिस्ट्री को एक्शन लेने के लिए कह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version