DNP India Hindi

Mumbai Viral Video: ‘हम नॉर्थ इंडियन को कचरा…’ ऑटो ड्राइवर ने किया ऑन कैमरा कुछ ऐसा, गाड़ी से बीच सड़क उतरकर बिलखती दिखी अकेली लड़की

Mumbai Viral Video

Photo Credit- Google Mumbai Viral Video

Mumbai Viral Video: आजकल गूगल मैप के जरिए लोग कहीं से कहीं भी पहुंच जाते हैं और इस दौरान चाहकर भी ऑटो ड्राइवर हो या फिर कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट इसमें सफ़र करना काफी आसान हो गया है। हालांकि सतर्कता बरतनी जरूरी है चाहे आप देश के किसी भी कोने में हो। इस सबके बीच मुंबई वायरल वीडियो चर्चा में है जहां एक लड़की अकेले ऑटो में सफर कर रही होती है लेकिन जब ड्राइवर किसी और रास्ते से ले जाने लगता है तब वह डर में आ जाती है। हालांकि इस दौरान ऑटो ड्राइवर ने जिस तरह का रवैया अपनाया वह देखकर आपको भी हैरानी हो सकती है।

क्या स्क्रिप्टेड है मुंबई वायरल वीडियो

मुंबई वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि “मैडम यही सही रूट है कभी-कभी रूट प्रॉब्लम नहीं होता बल्कि रिएक्शन होता है। किसी शहर से अनजान होना किसी को कमतर नहीं बनाता। सवाल पूछने से कोई बेइज्जती करने वाला नहीं बन जाता और किसी अलग इलाके का होना किसी को अजीब इंसान नहीं बना देता। एक देश के तौर पर हमें इलाकों से आगे बढ़कर सबको साथ लेकर चलने के लिए खड़ा होना चाहिए क्योंकि इज्जत कभी भी शर्तों पर नहीं होनी चाहिए।” मुंबई वायरल वीडियो # ऐड का इस्तेमाल किया गया है जो इसे स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

Mumbai Viral Video में लड़की ने नॉर्थ ओर साउथ इंडियन के बीच बवाल का किया आगाज

मुंबई वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ऑटो ड्राइवर बीच सड़क पर की लड़की को उतार देता है और उससे बदतमीजी से बात करता हुआ नजर आता है। वही इस दौरान लड़की भी पुलिस की धमकी देती हुई दिखाई देती है। बीच सड़क पर उतरकर लड़की की आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह कहती हुई दिखती है कि “हम नॉर्थ इंडियन को यह कचरा क्यों समझते हैं।” हालांकि वीडियो स्क्रिप्टेड है या सच है इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन लोग इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version