Lucknow Viral Video: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुए एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है। इसमें दरोगा और उनकी पत्नी पर कुछ लोग एक्सीडेंट करके भागने के आरोप लगा रहे हैं। इस हादसे में एक युवक की तुरंत मौत हो गई और बच्चा गंभीर रुप से घायल बताया जा रहा है।ये घटना 29 मई को दुबग्गा थाना क्षेत्र में हरदोई रोड पर हुई है। बताया जा रहा है कि, लखनऊ में क्रेटा कार सवार दरोगा ने बाइक चालक युवक को टक्कर मारी थी। जिसमें उसकी जान चली गई और अन्य घायल हो गए। एक्सीडेंट के बाद दरोगा आकाश कुमार क्रेटा कार से भागने का प्रयास कर रहे थे, तभी भीड़ ने वीडियो बना लिया। अब यही इंटरनेट पर छाया हुआ है। मामले पर यूपी पुलिस ने तुरंत एक्शन भी लिया है।
क्या हुआ जब दरोगा की गाड़ी से हुआ एक्सीडेंट?
एक्सीडेंट करके बीवी संग भागते दरोगा का वीडियो एक्स पर Adv Deepak Babu नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा लोगों को मौत के घाट उतार कर भागने लगेंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा। वायरल वीडियो लखनऊ का है जहां पर यह दरोगा अपनी इस महिला साथी के साथ तेज गति से कार से चला रहा था और बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिसके कारण युवक की मौके पर मौत हो गई।’इस एक्सीडेंट में 25 साल के साहिल की मौत हुई है।
देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा लोगों को मौत के घाट उतार कर भागने लगेंगे तो लोगों को न्याय कैसे मिलेगा।
वीडियो लखनऊ का है जहां पर यह दरोगा अपनी इस महिला साथी के साथ तेज गति से कार से चला रहा था और बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी जिसके कारण तीनों युवक की मौके पर मौत हो गई। pic.twitter.com/o1FbS5kfkK
— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) May 29, 2026
वो घर में अकेला कमाने वाला था। वहीं, उसके पिता कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मृतक के परिजन 1 करोड़ के मुआवजे की मांग रहे हैं। इसके साथ ही आरोपी दरोगा पर एक्शन चाहते हैं। दरोगा आकाश सिंह, मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। फिलहाल वो हरदोई की सदर कोतवाली में तैनात है। हादसे वाले दिन पत्नी जाह्नवी के साथ लखनऊ के एसएसएफ मुख्यालय आए थे। जिसके बाद वो घर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में सामने से आ रही बाइक से एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 25 साल का साहिल मौके पर मर गया।
Lucknow Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
इस हादसे पर लखनऊ पुलिस के द्वारा एक्शन ले लिया गया है। इसकी जानकारी लखनऊ पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी करके दी गई है। पुलिस का कहना है कि,’ 29.05.2026 को दुबग्गा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना हुई। एक क्रेटा कार चालक ने बाइक सवार 2 व्यक्तियों को टक्कर मार दी।बाइक सवार एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एक 10 वर्षीय बालक घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।क्रेटा कार चालक उपनिरीक्षक आकाश कुमार वर्तमान नियुक्ति: कोतवाली हरदोई को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) May 29, 2026
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबग्गा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दुबग्गा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों ने प्रदर्शन किया, जिन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।’
