---Advertisement---

Maha Kumbh Viral Video: ‘लोकल लोगों को भगाओ’ पीटते रहे बाबा और कर्मठ रिपोर्टर लेता रहा इंटरव्यू , जज्बा देख लोग ले रहे मजे

Maha Kumbh Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बाबा का रिपोर्टर को पीटते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये ही कि, बाबा जब रिपोर्टर को पीट रहे होते हैं तो, वह इंटरव्यू लेता रहता है। इस महाकुंभ वायरल वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 20, 2025 1:07 अपराह्न

Maha Kumbh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh Viral Video: महाकुंभ के चर्चे देश ही नहीं दुनिया में है। यहां पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ जुट रही है। यहां पर आए साधू-संतों और बाबाओं को कवर करने के लिए मीडिया से लेकर यूट्यूबर्स ने डेरा डाला हुआ है। यही वजह है कि, महाकुंभ वायरल वीडियो ने रातों-रात कई सारे लोगों को स्टार बना दिया है। इस बीच एक बाबा का रिपोर्टर को पीटते हुए वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें बाबा गुस्सा करते हुए लोकल लोगों को भगाने के लिए कह रहे हैं। Baba Viral Video को देखकर लगता है कि, शायद वह आम लोगों से परेशान हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, जब बाबा रिपोर्टर को पीट रहे होते हैं तो वह कर्मठता के साथ इंटरव्यू लेता रहता है।

बाबा ने इंटरव्यू लेते रिपोर्टर को पीट डाला

इस Maha Kumbh Viral Video में बाबा के गुस्से और रिपोर्टर की हिम्मत लोगों को दंग किए हुए है।

Watch Post

बाबा और रिपोर्टर के इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, वायरल बाबा रिपोर्टर को मारते हुए भगा रहे हैं। लेकिन रिपोर्टर पीटने के बाद भी इंटरव्यू ले रहा है। इस दौरान बाबा गुस्से में कह रहे हैं कि, लोकल लोगों को भगाओ। इसे देखने के बाद यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Maha Kumbh Viral Video देख यूजर बोला-‘बाबा मीडिया वालों से नाराज हैं’

महाकुंभ वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 20 जनवरी यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर अभी तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘बाबा ने धो दिया’। दूसरा लिखता है कि, ‘बाबा मीडिया वालों से नाराज हैं’। तीसरा यूजर इसे ‘मीम मटेरियल’ बता रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026