---Advertisement---

Maharajganj Viral Video:’मेरी बच्ची को.’! डांस सिखाने के नाम पर छात्राओं को गंदी तरह से छूने वाले अश्लील मास्टर की कुटाई, योगी पुलिस ने तुरंत लिया एक्शन

Maharajganj Viral Video: सोशल मीडिया पर एक डांस टीचर की पिटाई का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक मां बेटी संग छेड़छाड़ करने वाले टीचर को पीट रही है। महाराजगंज वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 5, 2025 6:28 अपराह्न

Maharajganj Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Maharajganj Viral Video: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर एक डांस टीचर स्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था। जब इसका खुलासा हुआ तो पीड़ित बच्ची की मां ने अश्लील मास्टर की जमकर पिटाई कर दी। अब ये महाराजगंज वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है। इस घटना पर योगी की पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है। लेकिन घटना का वीडियो काफी देखा जा रहा है।

डांस के नाम पर छात्राओं संग शिक्षक कर रहा था छेड़छाड़

शिक्षा के मंदिर में बच्चों को डांस सिखाने के नाम पर अश्लील हरकत करने वाले टीचर की पिटाई के इस Maharajganj Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर News24 ने अपलोड किया है।

Watch Post

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘महाराजगंज: डांस टीचर ने छात्राओं के साथ की छेड़खानी..स्कूल प्रशासन ने टीचर को सस्पेंड किया, जांच जारी।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शिक्षक पर एक महिला काफी चिल्ला रही है। इस दौरान वह टीचर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारना शुरु कर देती है। महिला गुस्से में बोल रही है कि, तूने मेरी बच्ची पर गंदी नजर कैसे डाली? टीचर को पीटता देख कुछ लोग बीच बचाव करते हैं।

Maharajganj Viral Video पर यूपी पुलिस ने लिया एक्शन

Dance Teacher की इस पिटाई के महाराजगंज वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

Watch Post

MAHARAJGANJ POLICE ने एक्स पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए लिखा कि, “थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल के डांस टीचर द्वारा स्कूली बच्चों के साथ अश्लील हरकत किए जाने की सूचना का संज्ञान लेते हुए तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर संबंधित डांस टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है, विधिक कार्रवाई प्रचलित है।” फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026

Gorakhpur Shamli Expressway

अगस्त 30, 2026