Mathura Viral Video: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस अधिकारी के द्वारा सेना के जवान को पीटा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना आझई इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित जवान का नाम राधाचरण बताया जा रहा है। उन्होंने थाना जैंत के दरोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, चौकी प्रभारी ने उन्हें पीटा है। इसके साथ ही सेना को लेकर भी विवादित बातें कही हैं। फौजी के द्वारा ये शिकायत मथुरा एसएसपी को लिखित रुप में दी गई है। इसके साथ ही न्याय की मांग की भी गई है। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मथुरा में फौजी को दरोगा ने पीटा
इस मथुरा वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लटफॉर्म इंस्टाग्राम पर indiatvnews ने अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लुखा है, “उत्तर प्रदेश: मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दरोगा पर सेना के जवान के साथ मारपीट का आरोप लगा है।
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि दरोगा ने महज 14 सेकेंड के भीतर जवान को छह मुक्के मारे। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़ित जवान ने पूरे घटनाक्रम की शिकायत एसएसपी से की है। शिकायत के बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला और आदमी के हाथ में दो छोटे-छोटे बच्चे हैं वो पुलिस कर्मी को पिटाई से रोक कर रहे हैं। लेकिन पुलिसकर्मी लगातार फौजी पर थप्पड़ बरसा रहा है।
जानें पूरा विवाद
टीवी 9 में छपी खबर के अनुसार, ये घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। बीएसएफ जवान राधाचरण का कहना है कि, वो छुट्टियों पर घर आए हुए हैं। इसीलिए वो अपने दोस्त महेश कुमार से मिलने पहुंचे थे। लेकिन तभी अचानक से पुलिस फॉर्स आ गई और उनके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन महेश के हाथ में 5 महीने का छोटा बच्चा था। उन्होंने पुलिसवालों से सिर्फ ये कहा कि, वो बच्चे को परिजनों को दे। लेकिन तभी दरोगा भड़क गए और पीटना शुरु कर दिया है। जब ये घटना हुई तो वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Mathura Viral Video पर पुलिस ने क्या कहा?
हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार , पीड़ित के द्वारा लेटर लिखकर एसएसपी से शिकायत की गई है। इस मामले पर सीओ सदर पीतमपाल सिंह का बयान भी आया है। जिसमें उनका कहना है कि, अभी ये घटना उनके संज्ञान में नहीं है । इस घटना की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल ये वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में बनी हुई है।
