Mathura Viral Video: हाथ जोड़कर बिलखता रहा मासूम बच्चा और कॉलर खींचते हुए थाने ले जाते दिखे दरोगा जी, जानें फिर क्या हुआ?

Mathura Viral Video: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मथुरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दरोगा के द्वारा बच्चे का कॉेलर पकड़कर थाने ले जाने की घटना है। इस मामले पर अब मथुरा पुलिस ने जांच के आंदेश दे दिए हैं।

Mathura Viral Video

Picture Credit: Rahul Saini X

Mathura Viral Video:  सोशल मीडिया पर दरोगा के द्वारा बच्चे का कॉलर पकड़कर थाने ले जाने का मामला तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान मासूम बच्चा मदद की  गुहार लगा रहा है। बच्चे ने हाथ जोड़े हुए हैं और छोड़ने के लिए बोल रहा है। लेकिन पुलिसवाले उसकी चेकिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही थाने ले जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारी का ये बर्ताव लोग देखत तो रहे हैं , लेकिन कोई रोक या फिर टोक नहीं रहा है। जब ये घटना घटि तब किसी ने इसका वीडियो बना लिया और फिर इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

मासूम बच्चे का कॉलर पकड़ कर थाने ले जाते दिखे दरोगा जी

मथुरा के इस वायरल वीडियो को एक्स पर Rahul Saini नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया गया है कि, बच्चे पर चोरी का आरोप है। जिसके कारण दरोगा सुबोध कुमार मासूम को थाने के अंदर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

देखें वीडियो

इस वीडियो को यूजर ने डीजीपी यूपी को भी टैग किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक नाबालिग बच्चा हाथ जोड़े हुए है और मदद की गुहार लगा रहा है। लेकिन पुलिसकर्मियों के द्वारा उसे चेक किया जा रहा है। वहीं, जब बच्चा बहुत ज्यादा जिद करता है तो पुलिस अधिकारी उसकी टी-शर्ट का कॉलर पकड़कर थाने के अंदर ले जाता है। इस घटना को किसी ने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया है । जिसके बाद आला अधिकारियों ने मामले की जांच के आंदेश दे दिए हैं।

Mathura Viral Video  पर पुलिस का एक्शन

बच्चे को खींचते हुए थाने के अंदर ले जाते पुलिसकर्मी के इस वायरल वीडियो पर MATHURA POLICE की तरफ से एक्स पर एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ‘संदर्भित प्रकरण के सम्बन्ध में थाना प्रभारी वृन्दावन को जांच व आवश्यक कार्यावाही हेतु निर्देशित किया गया।’

देखें पोस्ट

इस घटना की जांच चल रही है। ये वीडियो एक्स पर 19 मई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 1.7 लाख व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version