---Advertisement---

Meerut Viral Video: खतरों का खिलाड़ी! मेरठ में दुल्हन छोड़ पैसे के पीछे भागा दूल्हा, चोर को पकड़ कर बारतियों ने पीटा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मेरठ के दूल्हे का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह चलती हुई गाड़ी में चोर को पीट रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 25, 2024 12:37 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: रविवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही तेजी से तैर रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा चलती हुई गाड़ी से चोर को उतारकर सरेआम पीट रहा है। बारात और दुल्हन को छोड़ चोर को पीटते दूल्हे को जिसने भी देखा वो हैरत में पड़ गया। इस (Meerut Viral Video) पर यूजर्स की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। यूजर्स इस बहादुर दूल्हे की खूब तारीफ कर रहे हैं। दूल्हन को छोड़ जिस तरह से चोर के पीछे दूल्हा भाग रहा है वो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

दुल्हन छोड़ चोर को पीटता दूल्हा कैमरे में कैद

इस चौंका देने वाली (Meerut Viral Video) को एक्स पर UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मेरठ के डुंगरावली गांव में नेशनल हाईवे पर घुड़चढ़ी के दौरान एक अजीबोगरीब घटना हुई, जहां दूल्हे की नोटों की माला से नोट खींचकर एक युवक भाग निकला। इस घटना से नाराज दूल्हा शादी की रस्में छोड़कर चोर को पकड़ने दौड़ पड़ा। भागते हुए चोर ने लोडर गाड़ी स्टार्ट कर दी, लेकिन दूल्हे ने हार नहीं मानी और लोडर की खिड़की से अंदर घुस गया। इसके बाद दूल्हे और बारातियों ने मिलकर चोर की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की। “

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का बहुत ही रफ्तार से एक गाड़ी पर चढ़ रहा और देखते ही देखते खिड़की से अंदर चाला जाता है। इसके बाद वह एक आदमी को पीटते हुए बाहर निकालता है और सरेआम जमकर उसकी धुलाई कर देता है। वीडियो में देखा जा सकता है, आस-पास भीड़ इकठ्ठा हो जाती है और कुछ लोग इस आदमी को पीटने लगते हैं। दूल्हा जिस तरह से नोटों की माला से नोट खींचकर ले रहे चोर को सजा दे रहा है वो काफी हैरत में डाल देने वाला है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और लड़के को दिलेर बता रहे हैं।

Meerut Viral Video पर क्या बोल रहे यूजर्स?

दूल्हे के द्वारा की जा रही चोर की पिटाई के वीडियो को एक्स पर UttarPradesh.ORG News एक्स अकाउंट पर 25 नवंबर को अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 22 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस (Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, “सुभारती चौकी तक भी नहीं आने दिया मैटर”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, हो सकता है कि, दूल्हा सेना का जवान हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026

Prediabetes

जून 27, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026

Viral Video

जून 27, 2026