---Advertisement---

Meerut Viral Video: तलाकशुदा लड़की की हुई घर वापसी तो बैंड बाजों से किया गया स्वागत, पिता के इस अजीबोगरीब जश्न को देख लोग बोले ‘मूर्खता या पागलपन…’

Meerut Viral Video: बेटी की तलाक का जश्न पिता ने जिस तरह से मनाया वह सोशल मीडिया पर एक बहस का विषय बना हुआ है। यूजर्स इस पर टिप्पणियां देने में पीछे नहीं है। वायरल वीडियो में ऐसा क्या है जिसकी वजह से लोग समाज का पतन बताने लगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 5, 2026 1:52 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: बेटियों को माता-पिता जब शादी के बाद विदा करते हैं इस दौरान उनकी आंखों में आंसू होते हैं। हर माता पिता की यही चाहत होती है कि उनकी बेटी ससुराल में जाकर राज करें और कभी भी उसे मायके आने की नौबत ना आए। तलाक जैसे नाम को सुनकर ही माता-पिता का कलेजा फट जाता है लेकिन इस सबके बीच मेरठ वायरल वीडियो देखने के बाद शायद आप भी हैरान रह जाए। जहां पिता ने तलाकशुदा बेटी की घर वापसी के बाद कुछ इस तरह से जश्न मनाया कि यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Meerut Viral Video में पिता ने कोर्ट से घर तक मनाया जश्न

वायरल वीडियो की बात करें तो यहां पिता ने जिस तरह से अपनी बेटी का तलाक के बाद साथ दिया है यह जाहिर तौर पर लोगों को अजीबोगरीब लग रहा है। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है। लोगों की टिप्पणी देखने लायक है। दरअसल इस बारे में बताया गया कि शादी के 7 साल बाद प्रणिता शर्मा का मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक हो गया। तलाक के बाद जब बेटी घर वापस आती है तो ढोल बजा कर स्वागत किया जाता है। बेटी के घर वाले नाचते हुए कोर्ट से घर तक का सफर तय करते हैं।

पिता ने तलाकशुदा बेटी के लिए कहीं ये बात

इस दौरान लोगों के ध्यान को खींचने वाली बात यह थी कि बेटी को सपोर्ट करने के लिए फैमिली मेंबर्स ने एक तरह की टीशर्ट पहन रखी थी जिस पर लिखा था, “आई लव माय डॉटर।” रिपोर्ट के मुताबिक पिता रिटायर्ड जज है और उन्होंने बेटी का घर में जिस भव्य तरीके से स्वागत किया वह वाकई हैरान कर देने वाला है। इस दौरान पिता ने कहा कि मेरी बेटी शादी के बाद खुश नहीं थी तो उसको खुश रखना मेरा फर्ज है।

मेरठ वायरल वीडियो को लेकर लोगों ने क्या कहा

वहीं इस वीडियो को देखकर एक ने कहा इसे मूर्खता या पागलपन कहा जा सकता है इंसान पागलपन के चरम सीमा पर पहुंच चुका है। एक यूजर ने कहा ऐसा लग रहा है जैसे यूपीएससी क्लियर हो गया है तो एक ने कहा लड़की लाखों कमा के आई है स्वागत तो होगा ही। वहीं एक यूजर ने इसे समाज का पतन बताया है। @Sachingupta x पर मेरठ वायरल वीडियो को  11000 व्यूज मिले हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है जिस पर लोगों की टिप्पणियां आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Attack

जुलाई 10, 2026

Sidharth Malhotra

जुलाई 9, 2026

कल का मौसम 10 July 2026

जुलाई 9, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 9, 2026

Hina Khan

जुलाई 9, 2026

Bihar Viral Video

जुलाई 9, 2026