---Advertisement---

Meerut Viral Video: मुफ्त में नहीं मिली शराब तो पुलिसवाले ने दुकान में लगा दी आग, काली करतूत कैमरे में कैद

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक होमगार्ड रात के अंधेरे में शराब की दुकान पर आग लगा रहा है। खबरों की मानें तो उसे मुफ्त में दारु नहीं मिली थी, जिसकी वजह से उसने इस काली करतूत को अंजाम दिया।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 8, 2025 5:51 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक सोच में डाल देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर एक होमगार्ड ने शराब की दुकान पर आग लगा दी है। खबरों की मानें तो वो दुकान से मुफ्त की शराब लेना चाहता था। लेकिन जब सेल्समैन ने मना किया को उनसे इस करतूत को अंजाम दिया। अब ये मेरठ वायरल वीडियो Social Media पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोपी पुलिसकर्मी पर एक्शन ले लिया गया है। ये मामला मेरठ के थाना दौराला का है।

पुलिस वाले ने शराब की दुकान पर लगाई आग

इस Meerut Viral Video को एक्स पर Shanu Bharty नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है। इसमें आरोपी पुलिसवाले का चेहरा तो नहीं दिख रहा है।

Watch Video

लेकिन वो जिस तरह से कपड़े से मुंह ढक्कर शराब की दुकान पर जाता है और पेट्रोल छिड़कर आग लगाता है वो जरुर दिख रहा है। जब होमगार्ड ने इस घटना को अंजाम दिया तो वहां पर लगे CCTV कैमरे में ये कैद हो गई। होमगार्ड के खिलाफ पुलिस में ऑडर के रहने वाले शराब की दुकान के मालिक आशीष ने दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, पुलिसवाला वर्दी में था और मुफ्त में शराब की मांग रहा था. जिसकी वजह से दुकान पर बैठे सेल्समैन ईश्वर ने देने से मना कर दिया। जिसके बाद होमगार्ड को गुस्सा आ गया। पहले तो उसने धमकी दी, इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया। पुलिसवाले ने रात 11 बजे शराब की दुकान पर आग लगाई है।

Meerut Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

हिन्दुस्तान में छपी खबर के अनुसार पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर दौराल का बयान भी सामने आया है। जिसमें पुलिस अधिकारी सुमन कुमार सिंह बताया है कि, आरोपी होमगार्ड के खिलाफ केज दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही हैं। आरोपी पुलिसकर्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026