---Advertisement---

Meerut Viral Video: पति को गर्लफ्रेंड के साथ बीवी ने रंगे हाथों पकड़ा, पीट-पीटकर बनाया भूत, बेटे ने बाप की काली करतूत को ऐसे किया रिकॉर्ड

Meerut Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें बीवी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों के बीच काफी मारपीट हुई है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2025 4:55 अपराह्न

Meerut Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Meerut Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपने पति को रंगे हाथों उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घर में पकड़ लिया। इसके बाद पति-पत्नी और वो का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। दो बच्चों के बाप की इस काली करतूत ने पत्नी को बुरी तरह से तोड़ दिया। इस दौरान उसने शौहर की प्रेमिका को पीटा भी है। जब ये मारपीट चल रही थी, उस दौरान लड़का अपने पिता के कारनामे को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। अब यही वीडियो Social Media पर सनसनी मचाए हुए है। इस दौरान पुलिस का रिएक्शन भी सामने आया है।

क्या हुआ जब पत्नी ने पति को रंगे हाथों प्रेमिका के साथ पकड़ा?

ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़ा हुआ Meerut Viral Video सोशल मीडिया पर UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ये घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र की फूलबाग कॉलोनी की है। यहां पर महिला ने अपने पति को किराए के घर में प्रेमिका के साथ रंगे हाथों परिजनों के साथ पकड़ लिया। महिला की 10 साल पहले शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। लेकिन कुछ समय से आदमी का अफेयर किसी अन्य लड़की से चलने लगा। जिसके बाद महिला को शक हुआ और उसने पति का जब पीछा किया तो इस मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के वीडियो में पति की बेवफाई से टूटी हुई बीवी साफ दिख रही है। इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच मारपीट चल रही है। आल-पास लोग मौजूद है। जब ये घटना हुई उस दौरान महिला का बेटा वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। इस हाई वोल्टेज ड्रामे में पुलिस की भी एंट्री हो गई।

Meerut Viral Video ने इलाके में मचाई सनसनी

इस घटना पर पुलिस का रिएक्शन आया है। जिसमें पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। पति-पत्नी और वो से जुड़ा हुआ ये मामला अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 5 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। वीडियो पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही एक यूजर का कमेंट भी आया है। जिसमें वो लिख रहा है कि, “औरत ही दूसरी औरत का घर बर्बाद कर देती है और ऐसे मर्द भी नीच से नीच ही है।”

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026