Monalisa: नीली आंख वाली सांवली लड़की जिसे महाकुंभ में देखा गया और वह वहां कुछ इस कदर पॉपुलर हो गई कि इंडस्ट्री में भी फिल्म से उन्हें ऑफर मिलने लगे। अभी तो करियर की महज शुरुआत हुई थी कि उन्होंने फरमान खान नामक मुस्लिम शख्स से शादी कर विवादों में आ गई है। जहां शादी के समय उन्हें पति द्वारा बालिग बताया जा रहा था लेकिन अब जांच में यह खुलासा हुआ है कि वह नाबालिग है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके पति फरमान की गिरफ्तारी को लेकर भी बातें बनाई जाने लगी है। इधर हनीमून से एक के बाद एक झलक सोशल मीडिया पर मोनालिसा दिखा रही है तो वहीं अब मुसीबत में किस तरह फंसी है।
Monalisa की उम्र को लेकर विवाद के बीच क्या है अपडेट
मोनालिसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक के बाद एक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही है जिसमें वह अपने पति फरमान के साथ खूब एंजॉय कर रही है। कभी रेत पर तो कभी बगीचे में उन्हें साथ में स्पॉट किया जाता है और वह शादी के बाद के समय को एक दूसरे के साथ जिस तरह से बिता रहे हैं वह सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि जांच रिपोर्ट में मोनालिसा नाबालिग पाई गई है। न्यूज़ 24 के एक रिपोर्ट में कहा गया कि कुंभ मेले में वायरल हुई लड़की मोनालिसा नाबालिग निकली है।
क्यों हुआ फरमान खान के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज
इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि फरमान खान के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि मोनालिसा के पिता ने पुलिस में शिकायत की थी और बेटी को नाबालिग बताया था। इसके साथ ही सनोज मिश्रा सहित उनके पिता ने यह आरोप लगाया कि फरमान ने धोखे से शादी की है और यह लव जिहाद है। शिकायत में यह कहा गया था कि अगर मोनालिसा नाबालिग पाई जाती है तो पॉस्को एक्ट और बाल विवाह निषेध कानून के तहत एफआईआर दर्ज होगी। साजिश करने वाले जिहादी को जेल होगी। अब लेटेस्ट रिपोर्ट में मोनालिसा नाबालिग पाई गई है।
