---Advertisement---

MP Viral Video: अद्भुत विवाह! अस्पताल में भर्ती लड़की को दुल्हन बनाने बैंड-बाजे के साथ पहुंचा दूल्हा, गोद में उठाकर मरीजों के सामने लिए फेरे

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमे ंलड़का अस्पताल बारात लेकर पहुंचा। इस वीडियो को देख लोग भावुक हो रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 1, 2025 6:49 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: मोहब्बत अगर सच्ची हो तो वक्त और हालात को नहीं देखती है। ये बात अकसर लोग कहते हैं लेकिन, अब अपनी आंखों से देख भी लीजिए। मध्य प्रदेश के रायगढ़ से एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर अस्पताल में एडमिड लड़की से शादी करने के लिए दूल्हा घोड़ी पर सावार होकर बैंड बाजे के साथ वहां पहुंच गया। इतना ही नहीं उसने डॉक्टर, मरीज और नर्स के सामने लड़की को गोद में उठाकर सात फेरे लिए। अब ये मध्य प्रदेश का अनोखा विवाह वायरल हो रहा है।

अस्पताल बारात लेकर पहुंचा दूल्हा

सच्ची मोहब्बत की गवाही देता ये MP Viral Video सोशल मीडिया पर UttarPradesh.ORG News नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

कैप्शन पर लिखी जानकारी से पता चलता है कि, ये वीडियो मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले है। यहां पर अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर एक लड़के ने हॉस्पिटल में 7 फेरे लिए हैं। दूल्हा बैंड-बाजे के साथ सीधे अस्पताल पहुंच गया। इसके साथ ही तमाम लोगों के सामने दुल्हन को गोद में उठाकर फेरे लिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़की और लड़का दूल्हा और दुल्हन के जोड़े में दिख रहे हैं। तमाम रस्मों को कपल ने अस्पताल में ही अदा किया है। इस दौरान मरीजे से लेकर डॉक्टर और परिजन इस अनेखे विवाह के गवाह बने।

MP Viral Video कर रहा भावुक

खबरों की मानें तो, शादी से महज पांच दिन पहले दुल्हन अचानक बीमार हो गईं थी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार चिंतित था, लेकिन दूल्हे ने जिद पकड़ ली की वो शादी सिर्फ अस्पताल में करेगा। लड़के की इस जिद को आगे सभी मान गए और पहुचं गए शादी करने। इस दौरान आस-पास मौजूद सभी लोग काफी खुश दिखे। अब ये अद्भुत विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे देख लोग लड़के की तारीफ कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026