---Advertisement---

MP Viral Video: रियल लाइफ बाबुल! बेटे की मौत के बाद बहू के लिए ससुर बना पिता, अनोखी शादी के वीडियो को देख लोग हुए जज्बाती

MP Viral Video: बेटे की मौत के बाद बहू के लिए एक पिता ने कुछ ऐसा किया जो देखकर निश्चित तौर पर आप भी इमोशनल हो जाएंगे और सोशल मीडिया पर यह वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है जो वाकई काफी दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 8, 2026 1:34 अपराह्न

MP Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

MP Viral Video: कहते हैं सिनेमा समाज का आईना होता है लेकिन कभी-कभी रियल लाइफ में भी कुछ ऐसा हो जाता है जो किसी फिल्मी कहानी से कम प्रतीत नहीं होता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन का बताया जा रहा है। जहां एक ससुर बेटे की मौत के बाद बहू के लिए जो करता है उसे देखकर आपको अमिताभ बच्चन की बाबुल फिल्म की याद आ जाएगी। आइए जानते हैं कैसे पिता बनकर ससुर ने अपनी दरियादिली दिखाई और लोग इसे देखने के बाद तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

बेटे की मौत के बाद बहू के लिए भगवान बना एमपी में ससुर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

एमपी वायरल वीडियो की बात करें तो इसे मध्य प्रदेश के उज्जैन का बताया जा रहा है । जहां बताया जा रहा है कि एक ससुर ने सामाजिक बदलाव के लिए अपनी बहू का पुनर्विवाह करवाया क्योंकि बेटे की मौत हो चुकी थी। AajTak इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किए गए इस वायरल वीडियो के साथ बताया गया कि उज्जैन में संबंधों और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरणादायक मिसाल देखने को मिली। पति की कैंसर से मौत के बाद एक महिला के पुनर्विवाह का आयोजन किया गया जहां परिवार और समाज ने पूरा साथ दिया। ससुर ने बेटी मानकर बहू का कन्यादान किया और यहां समाज में बेटियों के सम्मान और विधवा पुनर्विवाह को स्वीकार करने का संदेश दिया गया।

MP Viral Video में ससुर की दरियादिली ने लोगों को किया हैरान

जिस तरह से एमपी वायरल वीडियो में एक ससुर ने बहू के दोबारा ब्याह करवाने का फैसला लिया उसकी लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा वाह तो एक ने कहा काश हर इंसान का सोच एक जैसे हो जाए तो दुनिया स्वर्ग बन जाए। एक ने कहा बहुत ही सराहनीय कार्य ऐसे लोग कहां से आते हैं। एक ने कहा ऐसे लोगों की हमारे समाज में जरूरत है। वहीं एक यूजर ने कहा ऐसा ससुर जिसको मिल जाए उसका भाग्य खुल जाता है तो एक ने उन्हें सलामी दी हैं।

एमपी वायरल वीडियो को 2 लाख 4 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 4.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Pune Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026

Viral Video

जुलाई 16, 2026