---Advertisement---

Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाकर बारिश का गहरा पानी पार करते दिखे दूल्हे राजा, मोहब्बत देख कुंवारों के दिल पर चली छुरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दूल्हा और दुल्हन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारी बारिश के कारण शादी के मैरिज गार्डन में चारों तरफ घुटनों तक गहरा पानी भर गया। दुल्हन के कीमती कपड़े खराब न हों, इसलिए दूल्हे राजा ने जरा भी देर नहीं की। उन्होंने तुरंत अपनी दुल्हनिया को गोद में उठा लिया और मुस्कुराते हुए पानी पार कराया।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 7, 2026 2:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जो सीधे दिल को जीत लेती हैं। ये वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को  बारिश के गहरे पानी में उठाता दिख रहा है। इस जो भी  देख रहा वो  तारीफ करते नहीं थक रहा है। ये दिल छू लेने वाला अनोखा नजारा मध्य प्रदेश के इंदौर में देखने को मिला। यहाँ भारी बारिश के कारण शादी के मैरिज गार्डन में घुटनों तक पानी भर गया, लेकिन दूल्हे राजा ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी दुल्हनिया को भीगने से बचाने के लिए गोद में उठा लिया और इसी अंदाज में शादी की रस्में पूरी कीं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

बारिश में दुल्हन पर दूल्हे ने  लुटाया प्यार

इस दिल छूने वाले वीडियो को SanjayGupta_Journalist नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘इंदौर में बारिश से मैरिज गार्डन में भरा पानी, दूल्हे ने दुल्हन को गोदी में उठाया।’

देखें वीडियो

Viral Video यूजर्स को आ रहा पसंद

इस वायरल वीडियो को देखकर लोग दूल्हे की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि सच्ची मोहब्बत इसी को कहते हैं। वहीं कुछ लोग मजाकिया अंदाज में कुंवारों को चिढ़ा रहे हैं। बारिश में दूल्हे का ये प्यार देखकर इंटरनेट यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर 7 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस पर  11000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 20, 2026

Viral Video

जुलाई 19, 2026

Noida Viral Video

जुलाई 19, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 19, 2026

Salman Khan

जुलाई 19, 2026

Ramayana Movie

जुलाई 19, 2026