---Advertisement---

Mumbai Viral Video: हनीमून और पिकनिक मना रहे लोगों को दुखड़ा रोने के लिए देने होंगे पैसे, लोग बोले ‘शार्क टैंक का नया जज’

Mumbai Viral Video: बीच पर जहां लोग पिकनिक और हनीमून मनाने के लिए जाते हैं वहां दुखड़ा सुनाने के पैसे देने पड़ते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर यूजर्स मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 21, 2026 3:22 अपराह्न

Mumbai Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Mumbai Viral Video: जब भी आपका मन भारी होता है तो आप किसी शख्स को अपने दिल की बात बताते हैं। आप अपनों के साथ दुख शेयर करते हैं ताकि बोझ हल्का हो सके लेकिन क्या होगा अगर आपको अपनी समस्या बताने के लिए किसी को पैसे देने पड़े। सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। मुंबई बीच से वायरल हो रहा वीडियो जहां कपल रोमांस करने और हनीमून मनाने के लिए आते हैं वहां एक ऐसे शख्स को देखा गया जो लोगों के दुख को सुनने के लिए पैसे चार्ज करता है। वीडियो वायरल हुआ तो लोग इस पर प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

दुख सुनने के लिए बटोरे जा रहे पैसे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

मुंबई वायरल वीडियो की बात करें तो कथित तौर पर बीच पर एक पोस्टर लगाए हुए दिखा जिस पर लिखा है, “अगर किसी को अपना दुख सुनाना है तो मैं सुन सकता हूं।” इस दौरान मिलने का समय 11 से 4 तक का बताया गया है। इतना ही नहीं दुख साझा करने का रेट भी तय कर दिया गया जहां मामूली दुख के लिए 250 रुपए बड़ा दुख के लिए 500 और साथ में रोने के लिए 1000 रुपए चार्ज किया जा रहे हैं।

मुंबई वीडियो को किस नजरिए से देख रहे लोग

वहीं मुंबई के बीच का यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इमोशनल सपोर्ट के लिए पेड सर्विस निश्चित तौर पर आपको हैरान कर सकता है। यह लोगों के बीच इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि कहा जा रहा है कि आजकल बिजी लाइफस्टाइल में लोगों को एक दूसरे का इमोशनल सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है जिसकी वजह से इस अनोखी पहल की शुरुआत की गई है। मानसिक और इमोशनल रूप से मन हल्का करने के लिए चलाए गए इस पहल को लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Mumbai Viral Video को लेकर चटकारे ले रहे लोग

मुंबई वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कहा बहुत अच्छा बिजनेस है आज के टाइम में तो एक ने कहा शार्क टैंक का नया जज। एक ने कहा उठा ले रे देवा तो एक ने कहा बिजनेस। एक ने लिखा बेरोजगार तो एक ने कहा मैं भी इसी बिजनेस आइडिया के बारे में सोच रही थी। एक ने लिखा भाई तुम खुद का प्रॉब्लम कैसे सॉल्व करता है। वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है। जहां टैली चक्कर पर इसे 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Sonali Raut

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026