Nepal Flood Viral Video: नेपाल में आयी तबाही के बीच इंसान बना शैतान, देखें कैसे लाशों के साथ हो रही दरिंदगी?

Nepal Flood Viral Video: सोशल मीडिया पर नेपाल की तबाही का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यहां पर आई प्राकृतिक आपदा के संकट के बीच, कुछ असामाजिक तत्वों की बेहद शर्मनाक और अमानवीय हरकतें सामने आई हैं. यहां पर शवों की बॉडी सोना खींचते लोग वायरल हो रहे हैं.

Viral Video

Picture Credit: Nepal Police

Nepal Flood Viral Video:  नेपाल इस समय भयंकर प्राकृतिक तबाही से जूझ रहा है. जिसमें इंसानियत को शर्मसार करने वाले लोग दिख रहे हैं. वो लाशों से सोना-चांदी खींच रहे हैं. इस बीच प्राकृतिक आपदा के संकट के बीच, कुछ असामाजिक तत्वों की बेहद शर्मनाक और अमानवीय हरकतें सामने आई हैं. जहाँ एक तरफ पूरा देश तबाही से उबरने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस मुश्किल घड़ी में संवेदनशीलता भूलकर शवों के साथ बदसलूकी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस घटना के वायरल वीडियो को देख हर कोई दंग है.

नेपाल तबाही के बीच इंसानियत हुई शर्मसार

नेपाल से आयी इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Nepal Police ने पोस्ट किया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, कुछ लोगों के द्वारा डेड बॉडी के ऊपर से सोना-चांदी खींचा जा रहा है.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला के शव को दो लोग बालों और लकड़ी के तख्तों के सहारे बाहर खींचते हैं और फिर उसके कानों से सोने की बालियां नोंच रहे हैं.  इंसानियत को शर्मसार करता ये सबसे गंदा और डरावना वीडियो है. इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है.

Nepal Flood Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इस वायरल वीडियो पर नेपाल पुलिस ने कड़ा एक्शन ले लिया है. नेपाल पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्तियों को भरतपुर महानगरपालिका-1 पोखरा बस पार्क के पास से हिरासत में लिया है. आरोपियों के नाम मदन गुरुंग और उमेश चौधरी हैं. चितवन पुलिस प्रमुख रामेश्वर पौडेल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, ‘आपदा के इस संकट काल में पीड़ितों या शवों के साथ इस तरह की लूटपाट या अमानवीय व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version