Viral Video: भौंकता रहा कुत्ता और पति का गला दबाती रही खूंखार बीवी, औरत का सबसे खौंफनाक रुप कैमरे में कैद

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खूंखार बीवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो पति का गला दबाकर उसकी जान ले रही है। इस दौरान  कुत्ता लगातार भौंक रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की है।  जिसमें बीवी ने पति की जान ले ली।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video: पतियों की हत्याएं कराने और करने वाली बीवियों की खबरों काफी बढ़ गई हैं। इस तरह के मामलों का अकसर कारण एक्ट्रा मैरिटल अफेयर निकलता है। जिसके कारण लोगों का रिश्तों से भरोसा उठने लगा है। इसी तरह का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आया है। यहां पर एक पत्नी ने पति का गला तौलिया से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात ये है कि, इस दौरान कुत्ता लगातार भौंक रहा है और कोई वीडियो भी बना रहा है। लेकिन महिला इतना ज्यादा बेखौंफ है कि, वो पति की जान ले लेती है। ये वीडियो मन को विचलित करने वाला है।  पति को मौत की नींद सुलाती बीवी का वायरल वीडियो बुलंदशहर के बहलीमपुरा गांव का है। ये मामला  सोमवार का बताया जा रहा है। इस घटना पर यूपी पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाही की है।

बुलंदशहर में बीवी ने पति को दी खौंफनाक मौत

पति को मौत की नींद सुलौती पत्नी के वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर   Shahnawaz(News24) नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानतकारी देते हुए लिखा है कि, ‘यूपी: ये प्रीति है, इन्होंने तौलिया से गला दबाकर अपने पति की हत्या कर दी। आरोप है पति शराब का आदी था, इसलिए अक्सर घर में क्लेश रहती थी। आरोपी महिला का दूसरे मर्द से चक्कर भी बताया गया है। मामला बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र का है।’  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला अपने पति का गला तौलिया से दबा रही है। इस दौरान वो तड़प रहा है और वहां पर कुत्ता लगातार भौंक रहा है। महिला को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उसके सिर पर शैतान सवार हो चुका है। वो बिना किसी डर के पति की जान ले लेती है।

देखें वीडियो

मृतक कृष्ण कुमार की शादी थौना की रहने वाली प्रीति से 16 साल पहले हुई थी। मृतक की मां और अन्य रिश्तेदारों ने खुलासा किया है कि, प्रीति किसी दूसरे आदमी से बातें करती थी। जिसके कारण पति और पत्नी के बीच अकसर विवाद होता था। घटना वाले दिन प्रीति ने जानकर पति को शराब पीने के पैसे दिए जब वो वापस आया तो विवाद के बाद महिला ने पति की जान तौलिया से गला देबाकर ले ली। वो जल्दबाजी में पति का अंतिम संस्कार करना चाहती थी। लेकिन जब घरवालों ने मृतक की गर्दन देखी तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचनवा दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। जब पति को पत्नी ने मारा तो मृतक की मां वहां पहुंची थी। ऐसी खबर है आरोपी महिला पति की 35 लाख की प्रोपर्टी और 5 भैंसों को बेचकर प्रेमी के साथ भागना चाहती थी।

Viral Video पर पुलिस का एक्शन  

इस घटना की बुलंदशहर पुलिस जांच कर रही है। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर मामले की कार्रवाही की जानकारी देते हुए पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा पति की हत्या करने वाली आरोपी पत्नी गिरफ्तार, कब्जे/निशादेही से आलाकत्ल गमछा बरामद।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version