---Advertisement---

Nepal Viral Video: प्रधानमंत्री बनते ही जेनजी वाली हरकतों पर उतरे बालेंद्र शाह ! नेपाली PM की इस कूलनेस देख दुनिया मसल रही आंखें

Nepal Viral Video: सोशल मीडिया पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो आम महिलाओं के साथ सेल्फी ले रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 11, 2026 3:47 अपराह्न | Updated: अप्रैल 11, 2026 11:49 अपराह्न

Nepal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Nepal Viral Video: सोशल मीडिया पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो ऑटो रुकवाकर महिलाओं के साथ सेल्फी ले रहे हैं। इस दौरान वो बेहद कूल दिख रहे हैं।  आपको बता दें, नेपाल में सत्ता परिवर्तन कराने में सबसे अहम रोल जेनजी जेनरेशन का रहा है। इसीलिए  बालेंद्र शाह को जेनजी पीएम के नाम से भी जाना जाता है। 27 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद वो लगातार युवाओं के बीच जा रहे हैं और उनसे जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं।  उनकी इसी कूलनेस का एक ताजा मामला सामने आया है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

Nepal Viral Video: नेपाल के प्रधानमंत्री का सड़कों पर दिखा कूल अवतार

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का महिलाओं के साथ सेल्फी लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसे एक्स पर Prof. इलाहाबादी नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, “ऑटो में बैठी बहनों के साथ सेल्फी ले रहा व्यक्ति कोई और नहीं, नेपाल का प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह है। जो लगातार नेपाल की जनता के लिए अच्छे काम कर रहा है।”

  देखें वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, बालेंद्र शाह अचानक से ऑटो को रोक लेते हैं और महिलाओं के साथ आम इंसान की तरह सेल्फी लेने लगते हैं।  बालेंद्र शाह इस दौरान काफी कूल लग रहे हैं। उन्होंने जींस और टीशर्ट के साथ ब्लैक कलर का कोट पहना हुआ है आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है। वो जिस तरह से नेपाल की आम सड़कों पर घूम रहे हैं। उसे देखकर लग ही नहीं रहा कोई पीएम ऐसा भी कर सकता है। बालेंद्र शाह के आस-पास किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं दिख रही है। वहीं, वो बेहद सामान्य कपड़ों में दिख रहे हैं।  उनका ये कूल अंदाजा लोगें को खूब पसंद आ रहा है।

बालेंद्र “बालेन” शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने से पहले क्या करते थे?

आपको बता दें, पीएम बनने से पहले बालेंद्र “बालेन” शाह एक रैपर थे। उन्हें फैंस स्ट्रक्चरल इंजीनियर नाम से भी जानते हैं। बालेन साल 2013 में अपनी रैप बैटल सीरीज Raw Barz से ऐसे फेमस हुए कि, हर युवा के दिल की धड़कन बन गए। वो अपने रैप के जरिए बड़े मुद्दों को उठाते रहते हैं। यही वजह है कि, उन्हें युवाओं के द्वारा इतना ज्यादा पसंद किया जात है। बालेन भारत के विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से एम. टेक कर चुके हैं। वहीं, पीएम बनने से पहले वो नेपाल में काठमाडूं में मेयर भी थे। यही कारण है, युवा उन्हें खूब पसंद करते हैं। इसीलिए उनकी छवि एक जेनजी पीएम वाली बन गई है।

 

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

Nepal floods

अगस्त 28, 2026

Viral Video

अगस्त 28, 2026

PM Modi Uzbekistan Visit

अगस्त 28, 2026