---Advertisement---

Viral Video: पराई बीवी और उसके प्रेमी को वार्ड सदस्य ने बेरहमी से रस्सी बांधकर पीटा, कुटाई देख खौफ में यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला और आदमी की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना पुर्णिया जिले की बताई जा रही है। पीटने वाला  वार्ड सदस्य बताया जा रहा है। 

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2026 5:08 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  पिछले कुछ समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के मामले काफी बढ़ गए हैं। सोशल मीडिया पर इन घटनाओं से जुड़े हुए वीडियो आए दिन आते रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों का रिश्तों से भरोसा उठ गया है। ये घटना भी कुछ ऐसी ही है। लेकिन यहां पर बवाल करने वाला कोई घर का नहीं बल्कि बहारी है।  इंटरनेट पर बिहार के पुर्णियां जिले के सबना प्रखंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शादीशुदा महिला और उसेक प्रेमी को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है।  पीटने वाला व्यक्ति वार्ड सदस्य है। इस घटना को देखने के बाद लोग हैरान हो गए हैं।

वार्ड सदस्य ने प्रेमी जोड़े को बरेहमी से पीटा

पुर्णिया से आया ये वायरल वीडियो Khabar Seemanchal नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘पूर्णिया में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, वार्ड सदस्य ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए जमकर की पिटाई, कसबा थाना क्षेत्र के गुरही पंचायत का मामला।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी लूंगी पहने हुए है और दो लोगों को बेरहमी से डंडे बरसा रहा है। खंभे से बंधे लोग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में बताए जा रहे हैं। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। वहीं, युवक उसका प्रेमी है। खबरों की मानें तो दोनों को गांव के लोगों ने बात करते हुए पकड़ लिया था। इसके बाद वार्ड सदस्य को सौंप दिया गया।  वार्ड सदस्य ने खुद ही कानून हाथ में लेकर दोनों को पीटना शुरु कर दिया। कसबा प्रखंड के गुहरी पंचायत वार्ड 9 की इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मची दी है। इस मामले के बाद थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन का बयान भी सामने आया है। उनका कहना है कि, आरोपी वार्ड सदस्य और अन्य लोगों की वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।  इसके बाद कार्रवाही होगी।

Viral Video देख यूजर्स ने की एक्शन की मांग

पुर्णिया के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 9 अप्रैल को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मने कानून नाम का कोई चीज नहीं है? बिहार पुलिस महानिदेशक महादय को ध्यान देने की आवश्यकता है।’ दूसरा लिखता है, ‘पुलिस को इस मामले में तुरंत एक्शन लेना चाहिए।’ पुर्णिया से आयी ये घटना लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026