---Advertisement---

Viral Video: बेशर्मी! महिलाओं को देख मजे से चादर ओढ़कर अश्लील हरकत करने लगा शख्स, अब रेलवे प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Viral Video: ट्रेन में बैठा हुआ शख्स महिलाओं को देखकर कुछ ऐसा कर जाता है जो निश्चित तौर पर लोगों के आग बबूला कर देने के लिए काफी है। आइए देखते हैं आखिर वायरल वीडियो में किस तरह बेशर्मी दिखाता नजर आया शख्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 10, 2026 3:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: यह सच है कि देश प्रगति के रास्ते पर है लेकिन भारत में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठाए जाते हैं जहां कुछ लोगों द्वारा पब्लिकली की गई करतूत अक्सर सोशल मीडिया पर विवादों में आ जाती है। उन्हें लड़कियों के लिए असुरक्षा की वजह बताई जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ ट्रेन से वायरल हो रहे वीडियो में जहां एक शख्स अश्लील इशारे करते हुए नजर आता है। कथित तौर पर महिलाओं को देखकर वह इस तरह की हरकत कर रहा है। वहीं इस पर रेल सेवा ने टिप्पणी कर आरोपी पर सख्ती दिखाई है। आइए देखते हैं वायरल वीडियो में क्या हुआ।

Viral Video में क्या करने लगा शख्स जिसने हिलाया दिमाग

वायरल वीडियो की बात करें तो इसे @Ramraajya x चैनल से शेयर किया गया। इसके साथ ही लिखा गया, “इस व्यक्ति की गिरफ्तारी और कार्रवाई जरूरी है। ट्रेन में महिलाओं को अश्लील इशारे कर रहा है। इसके साथ ही रेल इंडिया और रेलवे सेवा को टैग करते हुए यूज़र ने लिखा, “वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है कृपया संज्ञान लें।” वहीं इस वीडियो में शख्स को देखा जा सकता है कि वह कथित तौर पर अपनी सीट पर चादर ओढ़ कर लेटा हुआ है। इस दौरान इधर-उधर देखते हुए अश्लील इशारे कर रहा है।

वायरल वीडियो में शख्स की हरकत देख रेलवे सेवा ने क्या कहा

निश्चित तौर पर वायरल वीडियो में शख्स जिस तरह से इशारे कर रहा है वह उसके मंसूबे को बयां करने के लिए काफी है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच में एक बहस होने लगी है और शख्स पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं तो वहीं इस पर रेलवे सेवा ने लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा पीएनआर नंबर और मोबाइल नंबर वैकल्पिक रूप से डीएम के माध्यम से हमारे साथ साझा करें। आप अपनी शिकायत सीधे रेल मदद पर भी शीघ्र निवारण के लिए रजिस्टर कर सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं।”

@Ramraajya x से वायरल वीडियो को 35000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां से है इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026