Odisha Viral Video: उड़ीसा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर बीच सड़क पर दबंगों के द्वारा एक कपल को बेरहमी से पीटा जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, जब इस करतूत को अंजाम दिया जा रहा था तो लोग खामोशी से खड़े हुए नजारा देख रहे थे। किसी ने भी रोकने की कोशिश नहीं की है। कपल की पिटाई का ये वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही मामले पर पुलिस की भी प्रतिक्रियाएं आ गई है। ये घटना बरहमपुर के बैद्यनाथपुर थाने की बताई जा रही है।
सरेआम कपल की दबंगों ने तोड़ी टांगे
बीच सड़क पर डंडों से कपल की टांगे तोड़ते दंबगों के इस वायरल वीडियो को Bharat Suraj भारत सूरज नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है, ‘उड़ीसा के बरहमपुर में बीच सड़क पर एक कपल की लाठी से पिटाई का ये वीडियो वायरल है।
देखें वीडियो
उड़ीसा के बरहमपुर में बीच सड़क पर एक कपल की लाठी से पिटाई का ये वीडियो वायरल है. इस हमले के पीछे की क्या कहानी है ये मालूम नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है.
लेकिन आप बस देखिए कि हम कितने कायरों के बीच रहते हैं या यूं कहें कि… pic.twitter.com/4DKcEZ5Sk6
— Bharat Suraj भारत सूरज (@bharatsuraj01) May 18, 2026
इस हमले के पीछे की क्या कहानी है ये मालूम नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की पहचान की जा रही है। लेकिन आप बस देखिए कि हम कितने कायरों के बीच रहते हैं या यूं कहें कि हम सब कितने डरपोक होते जा रहे हैं। बीच सड़क पर सैकड़ों की भीड़ आ जा रही है, सिर्फ दो लोग हैं जिनके हाथों में एक-एक डंडा है और वो बेरहमी से इस कपल को पीटे जा रहे हैं। लेकिन मजाल कि कोई बीच बचाव करने आगे आए !!’ वीडियो में पिट रहे युवक का नाम उमेश रथ बताया जा रहा है। वो टाउन थाना क्षेत्र के बीजिपुर का रहने वाला है। इंडिया टीवी में छपि खबर के अनुसार युवक और युवती बाइक पर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को रोक कर दबंगों ने पीटना शुरु कर दिया। दोनों का इलाज एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि, ये पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मामला है।
Odisha Viral Video की पुलिस कर रही जांच
NDTV में छपि खबर के अनुसार , बरहमपुर के बैद्यनाथपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। बहुत जल्द आरोपियों और इसके कारणों का खुलासा हो सकता है। सरेआम कपल को पीटने के इस मामले ने पूरे इलाक में सनसनी फैला दी है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
