---Advertisement---

‘जलेबी बेबी’ गाने पर पाकिस्तानी दुल्हन ने किया झन्नाटेदार डांस, Viral Video को देख बढ़ी भारतीयों की हार्ट – बीट!

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी दुल्हन के डांस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपनी टोली के संग बहुत ही बेहतरीन तरीके से परफॉर्म करते हुए दिखाई दे रही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 25, 2023 4:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शादियों में डांस करने का अपना एक अलग ही मजा होता है। इस समय लोगों को अपने आराम करने की चिंता नहीं होती। जहां देखों वहां पर लोग मौज और मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। आज के समय में लोग अपने शादी की यादों को जुटाने के लिए क्या – क्या नहीं करते। सोशल मीडिया पर भी लोग अब अपनी शादी की यादों को सांझा करते हैं।

वहीं कुछ शादियों में अब तो दूल्हा और दुल्हन डांस करते हुए भी दिखाई देती है। शादी का समय शुरू होते ही सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो वायरल होने लगते हैं। हिंदुस्तान तो छोड़िए अब तो पाकिस्तान में भी दुल्हन स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई देती हैं। ऐसे ही पाकिस्तानी दुल्हन के डांस का एक वीडियो बड़ी ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी दुल्हन गजब के ठुमके लगाते हुए दिखाई दे रही है।

पाकिस्तान के फोटोग्राफर शायन एथर शेयर किया वीडियो

पाकिस्तानी दुल्हन के इस डांस के वीडियो को पाकिस्तान के फोटोग्राफर शायन एथर ने शेयर किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन जलेबी बेबी गाने पर बेहतरीन तरीके से डांस करते हुए दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने दुल्हन की इस डांस की खूब सराहना की है। पाकिस्तान की इस दुल्हन ने जो आउटफिट पहना है वह भी और भी उसके चेहरे को निखार रहा है। अगल – बगल खड़े लोग इस दुल्हन का हौसला बढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूल्हा भी वहीं थोड़ी दूर पर खड़ा है और अपने पत्नी के इस डांस को देखकर मन ही मन मुस्कुरा रहा है।

ये भी पढ़ें: Desi Vibes with Shehnaaz Gill: इस बॉलीवुड गाने पर सारा संग रोमांस करती दिखीं शहनाज, बोलीं- ‘मेरी लिपस्टिक ही हट गई’

लोगों ने लाइक्स की लगाई बौछार

पाकिस्तानी दुल्हन के डांस का यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इस वीडियो 11 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और इस वीडियो ने लाखों लाइक्स इकट्ठा कर लिया है। वहीं कुछ लोगों ने इस वीडियो में कमेंट करके जानकारी दी है कि ये वीडियो पुराना है लेकिन पिछले कुछ समय से बड़ी ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि ” मैं भी अपनी शादी में इसी तरह से अपनी पत्नी के साथ डांस करना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 5 आदतों की वजह से महिलाएं उठाती हैं सबसे ज्यादा नुकसान, टूट पड़ता है मुसीबतों का पहाड़

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 28, 2026