---Advertisement---

चलती बाइक पर सेल्फी लेती पापा की परी का हुआ बुरा हाल , Viral Video देख थम जाएगी सांस

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन लोग कुछ अतरंगी करते हुए दिखाी देते हैं, जिस दौरान वह अपनी लाइफ को भी जोखिम में डाल देते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 14, 2023 10:47 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: हर किसी का सपना होता है कि वह सोशल मीडिया पर खूब मशहूर हो। लोग उन्हें पहचाने और प्यार दें। आज के इस दौर में सोशल मीडिया पर मशहूर होने के कई सारे अलग-अलग प्लेटफॉर्म है जिसमें कोई भी अपने टैलेंट को शो कर ऑडियंस को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। अपने हुनर को दिखाने के लिए लोगों काफी प्रकार भी वीडियोज बनाते हुए नजर आते हैं जिसमें से कुछ वीडियो काफी फनी होती है, तो कुछ इमोशनल और कुछ तो काफी अंतरंगी होती हैं। कई बार वीडियोज बनाते समय लोग बिल्कुल ही अलग लेवल पर चले जाते हैं और उन्हें अपने आसपास का कुछ ख्याल नहीं रहता हैं जिसके चलते वह कई हादसों के शिकार हो जाते हैं और कई बार तो उनकी जान तक चली जाती है‌। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल होते हुए नजर आ रहा है जिसमें पापा की परी चलती हुई बाइक पर अलग ही करतब करती हुई दिखाई दे रही है।

चलती बाइक पर सवार युवती का हुआ एक्सीडेंट

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक बाइक की रैली निकलती हुई नजर आ रही थी। उसी रैली में से एक बाइक पर एक युवती पीछे वाली सीट पर खड़े होकर रील्स और फोटोस खींचते हुए नजर आ रही थी। और आगे बैठा युवक गाड़ी को हाई स्पीड से चला रहा था जिस दौरान उसकी बाइक का पीछे वाला टायर हवा में था। तभी अचानक से दूसरी बाइक उतने ही स्पीड से आती है और बाइक को टक्कर मारकर आगे चले जाती है। बाइक के टक्कर मारने से पीछे बैठी युवती बाइक से गिर जाती है। वायरल हुई इस वीडियो में एक्सीडेंट के बाद युवती का शरीर पूरी तरह से कांपता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल अभी उस युवती की स्थिती के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।

सवारी करते समय रहें सतर्क

इस तरह की घटना पहली बार नहीं हैं। इसे पहले भी कई लोगों की लापरवाही के चलते उन्होंने अपनी जान गंवाई हैं। आजकल सेल्फी और रील्स का प्रचलन काफी तेजी से लोगों के बीच इतना चल रहा है कि लोग कहीं भी फोटोस क्लिक करना शुरु कर देते हैं और अपनी जान को जोखिम में डाल देते हैं। लोगों की फोटोस को खींचते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Kushinagar Viral Video

फ़रवरी 11, 2026