---Advertisement---

Pilibhit Viral Video: 7000 के लिए पत्नी ने पति को सरेआम बेरहमी से पीटा! भयंकर कुटाई पर पुलिस ने लिया एक्शन

Pilibhit Viral Video: सोशल मीडिया पर पति और पत्नी का लड़ाई का वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें पहले पत्नी अपने पति को चप्पल से पीटती है, इसके बाद आदमी अपनी बीवी के बाल पकड़कर मारना शुरु कर देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 3, 2025 4:38 अपराह्न

Pilibhit Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Pilibhit Viral Video: पीलीभीत से एक सनसनी मचा देने वाला वायरल वीडियो चर्चा में बना हुआ है। इसमें एक पत्नी अपने पति को सरेआम चप्पल से पीट रही है। इस दौरान पति चिल्लाते हुए उससे अपने 7000 रुपए मांग रहा है। आदमी बार-बार पैसे को वापस बोलने के लिए बोल रहा है। महिला से पिटाई के बाद आदमी को भी गुस्सा आ जाता है और वह भी अपनी बीवी को पीटना शुरु कर देता है। अब पीलीभीत वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है।

महिला ने पति को सरेआम पीटा

पति और पत्नी के बीच चल रहे इस मारपीट के Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भारत समाचार | Bharat Samachar नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखी जानकारी से पता चलता है कि, ये घटना पीलीभीत के बीसलपुर तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस की है। बताया जा रहा है कि, महिला रजिस्ट्री ऑफिस में MTS के पद काम करती है। वहीं, उसका पति तहसील में है। दोनों के विवाद का कारण तो नहीं लिखा हुआ है, लेकिन जिस तरह से ये दोनों एक-दूसरे को पीट रहे हैं और चिल्ला रहे हैं, उससे मालूम होता है कि, लड़ाई पैसों को लेकर आ रही है। क्योंकि Pilibhit Viral Video में आदमी बार-बार पैसे को मांग रहा है। वह 7000 रुपयों की बात कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहले तो पहले दोनों के बीच बहस होती है, इसके बाद मारपीट होना शुरु हो जाती है। पत्नी पहले अपने पति को चप्पल से पीट रही है। उसके बाद उसका पति उसके बाल पकड़कर मार रहा है।

Pilibhit Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन

इंडिया टीवी पर छपी खबर के अनुसार, ये घटना शुक्रवार की है। महिला का नाम रचना दुबे है, वहीं उसके पति का नाम पंकज पांडे है । इस घटना के वीडियो पर पुलिस ने भी रिक्शन देते हुए मामले की अपडेट देते हुए लिखा कि, ‘प्रकरण पति-पत्नी के आपसी विवाद का है। थाना बीसलपुर पर प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।’ इस पीलीभीत वायरल वीडियो को X पर 1 फरवरी को अपलोड किया गया था। वीडियो पर काफी व्यूज आ चुके हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026