Prayagraj Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर लाॉज में किराय पर रह रही दो छात्राओं को मकान मालिक के बेटे ने बेरहमी से पीटा है। इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला प्रयागराज के शिवकुटी के एक लॉज में 18 मई 2026 को घटा है। लेकिन अब इसका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
मकान मालिक के बेटे ने किराएदार छात्राओं को क्यों पीटा?
छात्राओं को पीटते मकान मालिक के बटे के वायरल वीडियो को एक्स पर Rajesh Sahu हैंडल से पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानाकरी देते हुए लिखा है कि, ‘प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा दीपक द्विवेदी है।
देखें वीडियो
प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा दीपक द्विवेदी है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है।
18 मई की रात उसने कमरे में… pic.twitter.com/j6RIF5RMau
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) May 21, 2026
छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पी छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। 18 मई की रात उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और पास में रहने वाली एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, आरोपी को कोर्ट से जमानत मिल गई।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवतियों के साथ युवक मारपीट कर रहा है। इसके साथ ही एक महिला बचाने की कोशिश कर रही है। इसके वीडियो को दैनिक भास्कर ने पोस्ट किया हुआ है। 18 मई की रात को भी वो शराब के नशे में दरवाजा खटखटा रहा था और गालियां दे रहा था।
Prayagraj Viral Video पर पुलिस ने एक्शन की जानकारी दी
छात्राओं के साथ मारपीट करते युवक के वायरल वीडियो पर DCP CITY PRAYAGRAJ की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। इसके साथ ही एक्शन की जानकारी देते हुए लिखा है कि, उक्त प्रकरण में थाना शिवकुटी पर प्रस्तुत तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
देखें पोस्ट
उक्त प्रकरण में थाना शिवकुटी पर प्रस्तुत तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
— DCP CITY PRAYAGRAJ (@DCPCityPrj) May 21, 2026
अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। ‘ वहीं, शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव की तरफ से जानकारी भी दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि, आरोपी शुभम द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके बाद कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। इस घटना की आगे की अब जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
