Meerut Viral Video: पुलिस पर शराब के नशे में बदसलूकी और जबरन कमरे में घुसने का लगा आरोप, लड़की के सनसनीखेज दावों की सच्चाई आई सामने

Meerut Viral Video: सड़क पर अकेली बैठी महिला के साथ पुलिसकर्मी ने किया कुछ ऐसा बर्ताव कि सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए।

Meerut Viral VideoMeerut Viral Video

Photo Credit- Google Meerut Viral Video

Meerut Viral Video: पुलिस जिनके कंधे पर जनता की जिम्मेदारी होती है। अगर उन्ही पर नशा और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया जाए तो निश्चित तौर पर यह बात छोटी-मोटी नहीं रह जाती है। मेरठ वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में अजीबोगरीब सवाल करने और कमरे में घुसने का आरोप लगाया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सन्न रह गए लेकिन जब लड़की के आरोपों पर मेरठ पुलिस ने प्रतिक्रिया दी तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवती पुलिस से सवाल करते हुए नजर आ रही है।

Meerut Viral Video को लेकर महिला ने पुलिसकर्मी पर उठाए सवाल

मेरठ वायरल वीडियो में युवती कहती नजर आती है कि वह अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग पर आई हुई है और होटल में रुकी है। जब वह खाने के लिए रेस्टोरेंट में आई तो पुलिस यह कह रही है कि यह होटल का रेस्टोरेंट नहीं है। लड़की की सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं लेकिन वह उसका जवाब देने में आनाकानी कर रही है। महिला पुलिसकर्मी पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में कहा गया कि शराब के नशे में उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे और बिना परमिशन उनके कमरे में घुस गए।

लड़की के आरोपों पर मेरठ पुलिस ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं मेरठ वायरल वीडियो पर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए पूरी सच्चाई बताई और कहा कि ढाबे के पास सड़क पर युवती अकेले बैठी हुई दिखी। ऐसे में रात्रि होने की वजह से महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनसे बातचीत की और उनके साथियों को मौके पर बुलाने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शांतिपूर्ण संयमित एवं शिष्ट व्यवहार किया गया। किसी प्रकार की कोई भी अभद्र भाषा, व्यवहार या कोई ऐसा आचरण नहीं किया गया। प्रकरण की पूरी जांच हेतु क्षेत्र अधिकारी ब्रह्मपुरी को भी निर्देशित कर दिया गया है।

@JtrahulSaini X चैनल से इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर टिप्पणी कर रहे हैं और जहां कुछ लोग लड़की की चालाकी पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मी की जांच करने के लिए कह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version