Meerut Viral Video: पुलिस जिनके कंधे पर जनता की जिम्मेदारी होती है। अगर उन्ही पर नशा और जबरदस्ती करने का आरोप लगाया जाए तो निश्चित तौर पर यह बात छोटी-मोटी नहीं रह जाती है। मेरठ वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में अजीबोगरीब सवाल करने और कमरे में घुसने का आरोप लगाया गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स सन्न रह गए लेकिन जब लड़की के आरोपों पर मेरठ पुलिस ने प्रतिक्रिया दी तब जाकर पूरी सच्चाई सामने आई। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवती पुलिस से सवाल करते हुए नजर आ रही है।
Meerut Viral Video को लेकर महिला ने पुलिसकर्मी पर उठाए सवाल
ये युवती पुलिस कर्मी पर शराब के नशे में बदसलूकी..बिना सिर पैर का सवाल करने..जबरन उसके कमरे में घुसने का आरोप लगा रही है..!
अब मसला क्या है यह तो @meerutpolice ही
बता पाएगी…?वीडियो देखने के बाद –
साहब के सवाल मुझे भी बड़े अटपटे लग रहे हैं..!एक लड़की अपने साथियों संग… pic.twitter.com/YM46uw86ce
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 19, 2026
मेरठ वायरल वीडियो में युवती कहती नजर आती है कि वह अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग पर आई हुई है और होटल में रुकी है। जब वह खाने के लिए रेस्टोरेंट में आई तो पुलिस यह कह रही है कि यह होटल का रेस्टोरेंट नहीं है। लड़की की सुरक्षा को लेकर सवाल किए जा रहे हैं लेकिन वह उसका जवाब देने में आनाकानी कर रही है। महिला पुलिसकर्मी पर सवाल उठाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में कहा गया कि शराब के नशे में उनके साथ बदसलूकी कर रहे थे और बिना परमिशन उनके कमरे में घुस गए।
लड़की के आरोपों पर मेरठ पुलिस ने दी ये प्रतिक्रिया
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) May 20, 2026
वहीं मेरठ वायरल वीडियो पर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए पूरी सच्चाई बताई और कहा कि ढाबे के पास सड़क पर युवती अकेले बैठी हुई दिखी। ऐसे में रात्रि होने की वजह से महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस टीम ने संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए उनसे बातचीत की और उनके साथियों को मौके पर बुलाने का प्रयास किया था। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शांतिपूर्ण संयमित एवं शिष्ट व्यवहार किया गया। किसी प्रकार की कोई भी अभद्र भाषा, व्यवहार या कोई ऐसा आचरण नहीं किया गया। प्रकरण की पूरी जांच हेतु क्षेत्र अधिकारी ब्रह्मपुरी को भी निर्देशित कर दिया गया है।
@JtrahulSaini X चैनल से इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इस पर टिप्पणी कर रहे हैं और जहां कुछ लोग लड़की की चालाकी पर सवाल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग पुलिसकर्मी की जांच करने के लिए कह रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






