---Advertisement---

Viral Video: चाचा के साथ फरार हुई बेटी को देख मां फूट-फूटकर रोई, लड़की ने मुंह पर किया गेट बंद, देखें रिश्तों का सबसे घिन्नौना रुप

Viral Video: सोशल मीडिया पर मां और बेटी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रिश्ते के चाचा के साथ भागी बेटी को एसपी ऑफिस में देख मां भावुक हो गई और बिलखने लगी। लेकिन लड़की ने मुंह पर ही दरवाजा बंद कर दिया। ये घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 20, 2026 1:39 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  रिश्तों के कभी-कभी ऐसे रुप सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर अफसोस के अलावा कुछ नहीं होता है। ये घटना भी कुछ ऐसी ही है। सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के छतरपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक मां प्रेमी संग फरार हुई बेटी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। खबरों की मानें तो युवती कुछ समय पहले अपने रिश्ते के चाचा के साथ भाग गई थी। इसके बाद वो सुरक्षा के लिए एसएसपी के ऑफिस पहुंची थी। लड़की के परिजनों को जब इसकी खबर हुई तो मिलने पहुंच  गए। इस दौरान लड़की की मां उससे मिलना चाहती थी। लेकिन बेटी ने मुंह पर ही गाड़ी का गेट बंद कर दिया।

क्या हुआ जब रिश्ते के चाचा संग फरार बेटी को माता-पिता ने देखा?

मां की ममता को तार-तार करती इस घटना के वायरल वीडियो को एक्स पर Anuj Agnihotri Swatntra नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की पूरी जानाकरी देते हुए लिखा है, ‘ बेटी लव मैरिज करके SP ऑफिस पहुंची, मां बाप तो रोकर मिन्नतें करते रहे, बेटी ऐसा मत करो एक बार हम (माता और पिता) के बारे में सोचो, बेटी धक्का देती रही और कार का दरवाजा बंद करती रही। छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गिलौहां ग्राम से लापता हुई युवती प्रतिमा यादव का मामला उस समय बेहद भावुक और हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब वह बयान दर्ज कराने एसपी कार्यालय पहुंची।

देखें वीडियो

थाने के बाहर उसके लाचार माता-पिता अपनी बेटी से एक बार मिलने और उसे देखने के लिए दहाड़ें मारकर, फूट-फूटकर रोते रहे। अपनों की इस बेबसी और आंसुओं को देखकर भी बेटी का दिल नहीं पिघला और वह अपने माता-पिता से मिले बिना ही वहां से चली गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि 2 अप्रैल को लापता हुई बेटी को उनके ही रिश्ते का चाचा धर्मेंद्र यादव भगा ले गया था, जिसके बाद नवविवाहित जोड़े ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किए थे।’  इस घटना का वीडियो  दिल दहला देने वाला है।

Viral Video  देख यूजर्स हुए भावुक

प्यार में डूबी बेटी से मिलने के लिए बिलखते माता-पिता का ये वायरल वीडियो एक्स पर 20 मई  2026 को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 27000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘9 महीन ये खुद रोते-धोते आएगी देख लेना’। दूसरा लिखता है, ‘आज अपने मा-बाप को रुला रही है एक दिन खुद खून के आंसू रोएगी’। युवती की इस हरकत को देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। वो माता-पिता की बेबसी पर काफी भावुक हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 14, 2026

Gurugram Viral Video

जून 14, 2026

Viral Video

जून 14, 2026

Himanshu Jangra

जून 14, 2026

Mouni Roy

जून 14, 2026

Health Tips

जून 14, 2026