---Advertisement---

Premanand ji Maharaj: दर्द लेकर पहुंचे भक्त से महाराज जी ने क्यों कहा आशीर्वाद काम नहीं करेगा? वीडियो हो रहा वायरल

Premanand ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज जी से मिलने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। वो लोगों की सम्याओं को सुनकर मार्ग दर्शन करते है। महाराज का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो भक्त से कह रहे हैं कि, आशीर्वाद काम नहीं करेगा।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 15, 2026 4:48 अपराह्न

Premanand ji Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand ji Maharaj: मथुरा में प्रेमानंद महाराज जी के पास भक्तों का तांता लगा रहा है। लोग उनसे अपने जीवन की समस्याओं का मार्ग दर्शन करने के लिए मिलते हैं। प्रेमानंद जी महाराज एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और संत हैं। ‘श्री हित राधा केली कुंज ट्रस्ट’ की स्थापना भी उन्होंने ही की है। भक्तों की बातों को महाराज जी ध्यान से सुनते हैं और तर्क के साथ जवाब देते हैं। सोशल मीडिया पर आम और खास लोगों से मिलते हुए उनके तमाम तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो गुरु जी का इंटरनेट पर चर्चाओं में बना हुआ है। इसमें एक भक्त उनके पास पीठ का दर्द लेकर पहुंचा है। जिसे जानने के बाद महाराज जी ने कहा आशीर्वाद काम नहीं करेगा।

Premanand ji Maharaj ने भक्त से क्यों कहा आशीर्वाद काम नहीं करेगा?

प्रेमानंद महाराज जी के इस वीडियो को Ashwini Yadav नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में महाराज जी के द्वारा कही जा रही बातों को लिखा है, “भक्त- पीठ में बहुत समय से दर्द है प्रेमानन्द जी महाराज- दर्द है तो बाबा जी इसमें क्या करें।

देखें वीडियो

ये आशीर्वाद से ठीक नहीं होता है, डॉक्टर से दवा लेने से सही होगा। इसी भटकाव में रहते हैं तभी आजकल लोग तंत्र मंत्र जादू और ठीक करने के नाम पर लूट लेते हैं।” महाराज जी का कहना है कि, बीमारी में सिर्फ दवा काम करती है। कर्मों को अच्छा करने के लिए माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। इसके साथ ही मीट, मदिरा और व्याभिचार से दूर रहना चाहिए। दर्द में आशीर्वाद काम नहीं करता है। इस जन्म में मिल रही समस्याएं पुराने जन्म के कर्मों का फल है। इसीलिए अपने कर्मों को अच्छा करो समस्याएं खुद बा खुद ठीक हो जाएंगी।

प्रेमानंद महाराज जी की वीडियो को लोग कर रहे पसंद

प्रेमानंद जी महाराज के इस वीडियो को एक्स पर काफी पसंद किया जा रहा है। एक यूजर लिखता है, ‘श्री महराज जी ने बिल्कुल सत्य कहा है,अपने किये हुए कर्म का फल स्वयं ही भुगतना पड़ेगा चाहे अच्छा हो या बुरा, वाह महराज जी की जय हो।’ दूसरा लिखता है, ‘प्रेमानंद महाराज जी संपूर्ण सत्य वचन कहा है। अच्छा कर्म करे, पाप आचरण ना करें जीव हत्या ना करें अच्छा भोजन करें परिश्रम करें बीमारी होने पर उपवास और ईलाज करे और भगवान का स्मरण करें, लोभ ना करें, अच्छा सोचे और बुराई से दूर रहे। जादू टोना से दूर रहे। मंगल ही मंगल होगा।’ तीसरा लिखता है, ‘महाराज जी ने एकदम सही बात की है।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 23, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026

Om Birla

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026