---Advertisement---

Premanand Maharaj: तो क्या अभी और बढ़ेंगे पति को मारने वाली Muskan Rastogi और Sonam Raghuwanshi जैसी बीवियां? घोर कलयुग पर गुरु जी का बड़ा बयान

Premanand Maharaj ने बढ़ते हुए कलयुग पर बड़ा बयान दिया है। इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने बताया कि, आने वाले समय में कैसे स्थितियां और भी ज्यादा बिगड़ सकती हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2025 12:46 अपराह्न

Premanand Maharaj
Follow Us
---Advertisement---

Premanand Maharaj: पिछले कछ समय से महिलाओं के द्वारा पति की हत्याओं के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जिन मामलों ने लोगों को डराया उनमें से एक मेरठ वाली Muskan Rastogi को कोई नहीं भूल सकता है। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के लिए पति के टुकड़े करके उसकी लाश नीले ड्रेम में रख दी थी। जिसके खुलासे ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। अब इसी तरह का एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से आया है। मेघयाल में हनीमून के बहाने Raja Raghuvanshi Murder Case को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी Sonam Raghuwanshi निकली है। इतना ही नहीं पत्नी के उत्पीड़न से तंग होकर मौत को गले लगाने वाले Atul Subhash suicide case ने भी लोगों को हिला कर रख दिया था। पति और पत्नी के बीच के टकराव की खबरें अकसर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। कुछ लोग इसे घोर कलयुग बताते हैं। इसी कलयुग के बारे में जाने-माने गुरु Premanand Maharaj Ji ने बताया है। वो बता रहे हैं, अभी तो कलयुग पूरी तरह से आया भी नहीं है, अगर ये थोड़ा भी बढ़ा तो और भी ज्यादा खतरानक स्थितियां होंगी।

Premanand Maharaj Ji ने कलयुग को लेकर क्या कहा?

सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कलयुग के बारे में बता रहे हैं।

Watch Video

वह कह रहे हैं कि, “कलयुग बढ़ता जा रहा है, 4 लाख 32 हाजर वर्षों में अभी 5000 से ऊपर ही साल बीते हैं और हालत ये है कि, पति अपनी पत्नी पर विश्वास नहीं करता है, किसी संबंध में मिठास नहीं रह गई है, छोटी सी जमीन के लिए भाई-भाई को मार डाल रहा है दया नहीं रह गई है, अभी तो कलयुग आने में समय है, इसलिए प्रभु का नाम जप करो और कुछ ऐसा करो कि, दोबारा इस काल में जन्म ना लेना पड़े।”

प्रेमानंद महाराज जी की बात से सहमत हुए यूजर्स

मथुरा वाले प्रेमानंद महाराज जी के इस Viral Video को Aashish Sisodia नाम के एक्स हैंडल से 10 जून को अपलोड किया गया था। इस पर 77 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वीडियो के कैप्शन के साथ लिखा है, ‘प्रेमानंद महाराज जी ने सही कहा अभी कलयुग में सिर्फ कुछ ही वर्ष बीते है और स्थित ये आ गई है।’ इस वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “कलयुग तो तांडव मचा रहा है भाई”। दूसरा लिखता है, “प्रेमानंद जी ने बिल्कुल सही कहा हनीमून हत्याकांड के बारे में”। तीसरा लिखता है, “प्रेमानंद महाराज जी की बात बिल्कुल सही है, कलयुग की गति और प्रभाव को हम आज के समय में साफ़ देख सकते हैं।”

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

HPV Vaccine

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Chronic Kidney Disease

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026