---Advertisement---

Raigarh Viral Video: दयनीय! बछड़े को बचाने के लिए गायों के झुंड ने गाड़ी को घेरा, वीडियो का अंत देख निकल आएंगे आंसू

Raigarh Viral Video: बछड़े को बचाने के लिए गायों के झुंड ने कार को घेर कर कुछ ऐसा किया जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दिखाई दरियादिली, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बछड़े की जान तो बच गई लेकिन यह वीडियो काफी इमोशनल है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 22, 2024 7:02 अपराह्न

Raigarh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Raigarh Viral Video: न सिर्फ इंसान अपने बच्चों को दिलो जान से चाहते हैं बल्कि जानवर भी अपने बच्चों के लिए उसी तरह की ममता और प्यार रखते हैं। अगर कोई उनके बच्चे का बाल बांका करना चाहे तो वह हर तूफान से लड़ने के लिए तैयार होते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक बछड़े की जान बचाने के लिए गायों के झुंड ने कुछ ऐसा किया जो निश्चित तौर पर आपको इमोशनल कर देने के लिए काफी है। यही वजह है कि इस Raigarh Viral Video को देखने के बाद यूजर्स कायल हो गए हैं जहां गायों के झुंड ने कमाल कर दिखाया।

Raigarh Viral Video से मिला ‘एकता में बल’ का खास मैसेज

वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का बताया जा रहा है जो काफी इमोशनल है। यहां एक बछड़ा गाड़ी के नीचे फंस जाता है। ऐसे में उसकी मां ने ममता का जो सबूत दिया वह आपको आश्चर्यचकित कर देने के लिए काफी है। वीडियो में दिखाया जाता है कि बछड़ा कार के नीचे फंसता है तो उसकी मां गायों को वहां बुलाती है और कार को घेर लेती है। वे साथ मिलकर कार को वहां से आगे नहीं बढ़ने देती है और ऐसे में वहां मौजूद कई लोग मसीहा बनते हैं और बछड़े को बचाने के लिए जुट जाते हैं। इस Raigarh Viral Video को देखने के बाद इतना तो कह सकते हैं कि एकता में बल है।

Raigarh Viral Video में बछड़े के साथ अंत में क्या हुआ

@snehamordani X चैनल से जारी Raigarh Viral Video में आप देखेंगे कि गायों के झुंड को देखने के बाद वहां मौजूद कई लोग आकर कार को उठाते हैं और उसके बाद वहां से बछड़ा बाल बाल बचकर निकलता है। वायरल वीडियो को शेयर करते हुए यह भी बताया गया है कि छोटे बछड़े को वहां से सुरक्षित बचा लिया गया और उसका इलाज जारी है। वीडियो निश्चित तौर पर जानवरों का बीच प्यार को दिखाने के लिए काफी है और यह हर एक इंसान के लिए इंस्पायरिंग है कि प्यार और एकता के जरिए किसी से भी जीता जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026