---Advertisement---

Rajasthan Video: हॉट एयर बैलून बना मौत का गुब्बारा, शो में हवा में उड़ा आदमी, दर्दनाक हादसे का वीडियो कैमरे में कैद

Rajasthan Video: हॉट एयर बैलून शो में एक आदमी हादसे का शिकार हो गया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। अब इस घटना का वीडियो मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 10, 2025 2:28 अपराह्न

Rajasthan Video
Follow Us
---Advertisement---

Rajasthan Video: राजस्थान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर हॉट एयर बैलून शॉ के दौरान एक आदमी हादसे का शिकार हो गया और 80 फुट की ऊंचाई में हवा की तरह उड़ गया और फिर जमीन पर गिरकर हादसे का शिकार हो गया। इस घटना के बाद उसकी मौत हो गई है। ये घटना राजस्थान के बारां जिले की है। यहां पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था जब, ये दर्दनाक हादसा हुआ। मृतक का नाम वासुदेव खत्री है। अब यही Hot Air Balloon Video मीडिया से लेकर Social Media पर छाया हुआ है। इसकी वीडियो को देख यूजर्स की रुह कांप रही है।

हॉट एयर बैलून शॉ में हुआ दर्दनाक हादसा

हॉट एयर बैलून शॉ में हुए इस हादसे के वीडियो को Amardeep Sharma नाम के एक्स हैंडल से 10 अप्रैल को अपलोड किया गया है।

Watch Video

ये हादसा आज सुबह ही हुआ है। ये दर्दनाक घटना उस वक्त हुई जब मृतक कर्मचारी शो के दौरान हॉट एयर बलून की रस्सी को पकड़ रहा था और वो गुब्बारे के साथ ही 80 फुट तक हवा में उड़ गया। इसके बाद रस्सी टूट गई और वह काफी ऊंचाई से जमीन पर आकर गिरा। जब पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसकी मौत हो गई। घटना के वीडियो में इस हादसे को साफतौर पर देखा जा सकता है। ये वीडियो मन को विचलित कर सकता है।

Rajasthan Video की हो रही जांच

इस घटना के बाद वासुदेव खत्री की बॉडी का पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया गया है। वहीं, मामले की लापरवाही पर जांच चल रही है। मृतक करीब 20 साल से ये काम कर रहा था। लेकिन आज सुबह 7 बजे वह हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे का खौफनाक वीडियो अब तेजी से फैल रहा है। जब ये घटना घटि तो आस-पास काफी आम और खास लोग मौजूद थे।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026

Bulandshahr Viral Video

अक्टूबर 28, 2026

Health Tips

अक्टूबर 28, 2026